तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के नतीजे सोमवार यानी 4 मई को आएंगे। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि प्रदेश की सत्ता पर अगले पांच साल कौन राज करेगा? 10 एग्जिट पोल में से छह ने डीएमके की सरकार की वापसी की भविष्य वाणी की है। दो एग्जिट पोल ने बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन के आने की संभावना जताई है। एक एग्जिट पोल ने त्रिशंकु जनमत का दावा किया है। एक एग्जिट पोल ने अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को बहुमत दिया है।
केरल, असम और बंगाल के अलावा लोगों की निगाह तमिलनाडु के चुनाव परिणाम पर भी टिकी हैं। अब देखना यह होगा कि विजय की पार्टी सत्ता तक पहुंचेगी या किसी अन्य दलों का खेल बिगाडे़गी? वहीं प्रदेश की उन हॉट सीटों पर भी निगाह होगी, जहां से दिग्गज चुनाव मैदान में हैं। इन सीटों पर हार जीत दिग्गजों के सियासी भविष्य का फैसला करेगी। ऐसे में आइये नजर डालते हैं कि तमिलनाड की चुनिंदा हॉट सीटों पर...
यह भी पढ़ें: OP राजभर गिना रहे थे महंगाई के फायदे, पत्रकार के जवाब ने बोलती बंद कर दी
एमके स्टालिन: कोलाथुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चुनाव मैदान में हैं। उनका सामना एआईएडीएमके प्रत्याशी संथाना कृष्णन से है। 2011 में पहली बार यहां से स्टालिन विधायक बने। तब से ही उनका यहां कब्जा है। पिछला चुनाव स्टालिन ने एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीता था।
थलपति विजय: अभिनेता विजय और उनकी पार्टी टीवीके पहली बार चुनाव मैदान में है। टीवीके ने प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। कुछ एग्जिट पोल में दावा है कि विजय की पार्टी डीएमके का खेल बिगाड़ सकती है। हालांकि असल नतीजे सोमवार को आएंगे। विजय पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में है। इस सीट पर भी सबकी निगाह है। विजय की हार जीत उनका सियासी भविष्य तय करेगी।
एडप्पाडी के. पलानीसामी: सलेम जिले के एडप्पाडी विधानसभा सीट से एडप्पाडी के. पलानीसामी चुनाव मैदान में है। उनके सामने डीएमके ने काशी सी. को उतारा है। कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। पूर्व सीएम एडप्पाडी के. पलानीसामी विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।
यह भी पढ़ें: UP के कई जिलों में स्मार्ट मीटर का विरोध, कौन देगा इन सवालों के जवाब?
उदयनिधि स्टालिन: तमिलनाडु सरकार में मंत्री और सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ एआईएडीएमके ने आदि राजाराम को उतारा है। पिछले चुनाव में आदि राजाराम ने एमके स्टालिन के खिलाफ चुनाव लड़ा। मगर हार का सामना करना पड़ा था।
ओ पन्नीरसेल्वम: तमिलनाडु बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के चुनाव पर भी सबकी निगाह है। वह सत्तूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पिछला चुनाव तिरुनेलवेली विधानसभा क्षेत्र जीता था। कभी पूर्व सीएम जयललिता के करीबी रहे ओ पन्नीरसेल्वम बोदिनायक्कनूर सीट से प्रत्याशी हैं। इस चुनाव में उन्होंने सत्तारूढ़ डीएमके साथ गठबंधन किया है।
