6 सितंबर को 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर था। इस बार सलमान खान के शो में 'पंचायत' फेम असिफ खान ने भी एंट्री ली है। असिफ ने 'पंचायत' में दामाद का रोल प्ले किया था। इस किरदार से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। शो में आसिफ के आने से फैंस बेहद खुश हैं। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह कभी 'बिग बॉस' में हिस्सा नहीं लेंगे।
2024 में हिंदी रश ने असिफ खान से पूछा था कि क्या वह कभी बिग बॉस में जाएंगे? 'पंचायत' फेम अभिनेता ने इसका जवाब नहीं में दिया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें इस शो के लिए पहले अप्रोच भी किया गया था। यह ऑफर 2022 में आया था।
यह भी पढ़ें: कौन हैं 23 साल की अर्शिफा खान? फैन फॉलोइंग में अल्लू अर्जुन और करीना कपूर से आगे
आसिफ ने बिग बॉस को पहले किया था रिजेक्ट
आसिफ ने आगे कहा, 'किसी ने मुझसे इसके बारे में पूछा था तो मैंने अपने एक दो करीबी दोस्तों से इसके बारे में पूछा था क्योंकि यह ऑफर मेरे पास आया था। एक समय पर लेकिन मुझे यह याद नहीं है कि वह कौन सा सीजन था। मैंने इसे काफी देखा था। इस शो को मैंने करीब एक महीने तक देखा था। यह कई साल पुरानी बात है। इस शो को देखते हुए मुझे एहसास हुआ कि यह मेरे मतलब की चीज नहीं है।'
उन्होंने कहा था कि वह ऑफ कैमरा ऐक्टिंग में भरोसा नहीं करते हैं। उन्हें नहीं लगता है कि लोगों को कैमरा बंद करने के बाद ऐक्टिंग करनी चाहिए। इसी वजह से मुझे लगता है कि यह शो मेरे लिए नहीं है।
यह भी पढ़ें: 'रणबीर कपूर नहीं हो सकते हैं राम', रामानंद सागर के पोते ने जताई नाराजगी
'बिग बॉस' को बताया था ऑफ कैमरा ऐक्टिंग शो
उन्होंने कहा, 'मैंने जिंदगी में भी बहुत सारे लोगों को, अपने दोस्तों को बोलता हूं कि ऑफ कैमरा ऐक्टिंग नहीं करनी चाहिए। तो ऑफ कैमरा ऐक्टिंग से मुझे बहुत एलर्जी है। उस चीज से। तो इसलिए मैंने कहा कि यह अपने टेस्ट की चीज नहीं है। छोड़ दिया मैंने फिर।'
आसिफ ने 'पगलैट', 'परी', 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और 'द भूतनी' जैसी फिल्मों में कैरेक्टर रोल किया है। इसके अलावा वह 'मिर्जापुर', 'जमतारा' और 'पाताल लोक' जैसी पॉपुलर वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।
