बॉलीवुड के गाने हिंदी फिल्मों में चार चांद लगा देते हैं। इन गानों पर डांस करने के लिए ऐक्टर्स जमकर रिहर्सल करते हैं। इसके बाद कोई गाना पिक्चर परफेक्ट होता है। क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे हिट गाने भी हैं जिनमें कोरियोग्राफर्स ने ऐक्टर्स को कोई डांस स्टेप नहीं दिया था। उन्हें गाने के हिसाब से डांस स्टेप मैच करना था। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का गाना 'मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने' से लेकर 'गोली मारो भेजे में' तक का नाम शामिल है।

 

'शूल' फिल्म का गाना 'मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने' काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने के कोरियोग्राफर अहमद खान है। उन्होंने शिल्पा से कहा कि इस गाने में तुम अपने हिसाब से लटके-झटके लगाओ। उन्होंने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस गाने के लिए कोई स्टेप नहीं मिले थे।

 

यह भी पढ़ें: fine shyt गाना सोशल मीडिया पर हुआ था ट्रोल, अब गुरु रंधावा ने किया रिएक्ट

 

गोली मार भेजे में- फिल्म 'सत्या' का गाना 'गोली मार भेजे में' बहुत हिट हुआ था। इस गाने में मनोज बाजपेयी, सौरभ शुक्ला समेत अन्य कलाकार नजर आए थे। सौरभ शुक्ला ने बताया था कि इस गाने का कोरियोग्राफर नहीं था। इसमें सभी कलाकार अपने हिसाब से कुछ न कुछ करते नजर आए।

 

रिम झिम गिरे सावन

 

अमिताभ बच्चन और मौसमी चैटर्जी ने 'रिम झिम गिरे सावन' में खुद परफॉर्म किया था। कलाकारों ने मुंबई की असली बारिश में डांस किया। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को आज भी याद है।

 

जमाल कुडू

 

फिल्म 'एनिमल' का 'जमाल कुडू' गाना खूब वायरल हुआ था। इस गाने में बॉबी देओल ने अपनी एंट्री का स्टेप खुद ही कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस गाने में सब अपना डांस स्टेप कर रहे थे। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। फिर मैंने बचपन में पंजाब में देखा था कि लोग पीने के बाद अपने सिर पर बोतल लेकर नाचते हैं तो मैंने अपने सिर पर ग्लास रखकर डांस किया।


मुन्नी बदनाम हुई

 

सोनू सूद ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने में कोरियोग्राफर फराह खान ने उन्हें कोई डांस स्टेप नहीं दिया था। उनसे कहा था कि तुम अपने हिसाब से डांस करो। मैंने अपने गांव में किसी को स्कूटर वाला स्टेप करते देखा तो उसे किया था जो काफी वायरल हुआ था। मैंने पूरा गाना उसी तरह से परफॉर्म किया था।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे लगा सब कुछ खत्म हो गया', मां की मौत के बाद आत्महत्या करना चाहते थे गोविंदा

 

राबता

 

फिल्म मेकर दिनेश विजान ने बताया था कि 'राबता' गाना में कोई कोरियोग्राफी नहीं थी। इस गाने में दीपिका पादुकोण ने अपने हिसाब से परफॉर्म किया है। उन्हें कोई डांस स्टेप नहीं दिया गया था।

 

FA9LA

 

अभिनेता दानिश पंडोर ने बताया कि इस गाने की कोरियोग्राफी चल रही थी। तभी अक्षय खन्ना ने पूछा कि क्या मैं डांस कर सकता हूं? निर्देशक आदित्य धर ने कहा कि आप जो चाहे कर सकते हैं। अक्षय के डांस की एंट्री नहीं थी। उन्होंने खुद से स्टेप किया था।