रणवीर सिंह की ऐक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस धमाल मच रही है। फिल्म में रणवीर के साथ आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने तीन दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में एक साथ कई बड़े कलाकार नजर आए लेकिन सारी लाइमलाइट अक्षय खन्ना लुट गए।
अक्षय ने फिल्म में रहमान डकैत का निगेटिव रोल प्ले किया है। निगेटिव किरदार में वह छा गए। इससे पहले वह 'छावा' में औरंगजेब के किरदार में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लीजेंड का टैग दे रहे हैं। हालांकि उनका फिल्मी करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है।
यह भी पढ़ें- 'पापा आपकी बहुत याद आती है', धर्मेंद्र की बर्थ एनिवसरी पर छलका बेटी ईशा का दर्द
अक्षय का करियर रहा उतार-चढ़ाव भरा
अक्षय खन्ना ने 1997 में फिल्म 'हिमालय पुत्र' से डेब्यू किया था। इसी साल वह 'बॉर्डर' में नजर आए थे। 'बॉर्डर' में उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद वह 'ताल', 'दिल चाहता है', 'हंगामा' और 'हलचल' जैसी कॉमेडी मूवी में काम किया था।
'हमराज' में अक्षय ने निभाया था निगेटिव किरदार
अब्बास मस्तान की फिल्म 'हमराज' साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने निगेटिव रोल प्ले किया था। 'हमराज' में अपने दमदार अभिनय ने वह छाए गए थे। 2005 से 2007 तक कई फिल्में रिलीज हुई लेकिन कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
2008 से 2012 के बीच में 'रेस', 'मेरे बाप पहले आप', 'आक्रोश', 'गली गली चोर है' रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अक्षय श्रीदेवी के साथ 'मॉम' में नजर आए थे। फिल्म में उनके काम को फैंस और क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया था। इसके बाद 'सेक्शन 375' और 'दृश्यम 2' में भी अक्षय के काम को पसंद किया गया। इन सभी फिल्मों में वह सपोर्टिंग किरदार में ही नजर आए।
यह भी पढ़ें- बिग बॉस के विनर को क्या मिलता है? जानिए अब तक के विजेताओं की प्राइज मनी
'छावा' ने अक्षय को बनाया लीजेंड
अक्षय के लिए 2025 बहुत ही धमाकेदार रहा। इस साल उनकी पहली फिल्म 'छावा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाया था और अक्षय ने औरंगजेब का रोल प्ले किया। इस किरदार में अक्षय ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। अब वह आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में नजर आए। 'धुरंधर' में उनकी ऐक्टिंग ने लोगों को हैरान कर दिया। इस फिल्म के रिलीज के बाद लोग उन्हें लीजेंड का टैग दे रहे हैं।
