2025 में 'सैयारा' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। अहान और अनीत की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 'सैयारा' दोनों की पहली फिल्म थी। दोनों की शानदार ऐक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है।

 

अहान और अनीत एक बार फिर साथ में इंटेंस रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे। अभी इस फिल्म के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। इस साल के आखिरी में फिल्म फ्लोर पर आएगी और अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें: संध्या बींदणी से लेकर गोपी बहू तक, टीवी पर चला इन बहुओं का सिक्का, आज कहां गायब?

अहान और अनीत फिर साथ करेंगे काम

फिल्म निर्देशक मोहित सूरी ने कहा, 'उनके लिए लव स्टोरी हमेशा से खास रही है। प्यार एक इंटेंस इमोशन है जो सीधा लोगों के दिलों तक पहुंचना चाहिए। एक बार फिर सैयारा की टीम के साथ काम करने को बहुत उत्सुक हूं। एक बार फिर मुझे न्यू कमर वाली फीलिंग आ रही है। मैं उम्मीद करता हूं कि फिल्म का गाना एक बार फिर दर्शकों को खूब पसंद आए।' इस फिल्म का निर्माण अक्षय विधानी कर रहे हैं। दोनों ने साथ में सैयारा में काम किया था।

 

'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर 338 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 580 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'सैयारा' एक इंटेंस लव स्टोरी थी जिसे खासतौर से जेनजी जेनरेशन ने पसंद किया था।

 

यह भी पढ़ें: कृति ने कैलोरी डेफिसिट डाइट से घटाया वजन, पहली बार फॉलो किया स्ट्रिक्ट रूटीन

अनीत और अहान के अपकमिंग प्रोजेक्ट

'सैयारा' के बाद अनीत और अहान साथ में कई विज्ञापन में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। अहान पांडे यशराज फिल्म्स की ऐक्शन थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं। वहीं, अनीत पड्डा हॉरर कॉमेडी 'शक्ति शालिनी' में नजर आएंगी। इस फिल्म की अनाउंसमेंट पहले ही हो चुकी है।