'रामायण पार्ट 1' सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने लॉज एंजिल्स में फिल्म का प्रीमियर रखा था जिसमें सभी कास्ट और क्रू मेंबर्स शामिल हुए थे। इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है और निर्देशन नितेश तिवारी ने अपनी पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ मिलकर किया है।

 

इस इवेंट में रणबीर कपूर , साई पल्लवी और यश शामिल हुए थे। फिल्म के प्रीमियर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नितेश तिवारी की फिल्म को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म में आर्टिफिशियल इंटीलेंजिस का इस्तेमाल किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने राम के लिए नर्सरी राइम्स लिखी न कव्वालियां', मनोज मुंतशिर किस पर भड़क गए?

क्या 'रामायण' में AI का इस्तेमाल हुआ?

अब नितेश ने सफाई देते हुए कहा कि एआई का इस्तेमाल केवल भाषा डबिंग से जुड़े तकनीकी सुधारों के लिए किया गया था। न कि कलाकारों के अभिनय या उनकी आवाज के लिए किया गया है। उन्होंने कहा, 'जहां तक एआई का इस्तेमाल है केवल लिप सिंक को सही करने के लिए किया गया है ताकि फिल्म को दर्शकों के सामने उनकी अपनी भाषा में पेश कर सकें। सभी आवाजों को कलाकारों ने डब किया है। एआई का कोई और इस्तेमाल नहीं हुआ है। सिर्फ लिप मूवमेंट को सही बनाने के लिए किया गया है ताकि दर्शक अपनी मातृभाषा में फिल्म का मजा ले सकें।'

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रामायण' का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा कि था कि इस प्रोजेक्ट को बनाने की शुरुआत 6 से 7 पहले हो गई थी तब लोगों को लगा था कि मैं पागल हो गया हूं क्योंकि आज तक कोई भारतीय फिल्म आस-पास भी नहीं पहुंची है। दोनों का फिल्मों का कुल बजट करीब 4000 करोड़ा है।

 

यह भी पढ़ें: Dune Part 3 Trailer Release: पॉल के खिलाफ गई चानी, ट्विस्ट देख फैंस हैरान

दिवाली से पहले रिलीज होगी 'रामायण'

उन्होंने कहा था कि हम दुनिया की सबसे बड़ी महागाथा पर फिल्म बना रहे हैं जिसे पूरी दुनिया में देखा जाना चाहिए। मुझे लगता है कि हम इसे हॉलीवुड की कुछ फिल्मों से बहुत बेहतर बना रहे हैं। हम गैर जिम्मेदार नहीं है। हम बड़े सपने देख रहे हैं लेकिन हम जमीन से जुड़े हुए हैं। इस फिल्मों को दो भांगों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली से पहले रिलीज होगी जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा सनी देओल और रवि दुबे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे