टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला हाल ही में 'लॉक अप 2' में नजर आई थीं। इस शो के प्रीमियर पर उन्होंने खुलासा किया था कि वह गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं। इस खबर ने लोगों के होश उड़ा दिए थे। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था।
'लॉक अप 2' में उन्होंने गौरव को लेकर भी कई बयान दिए थे जिस पर खूब बवाल मचा था। इस पूरे विवाद के बीच में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि आकांक्षा ने गौरव से 10 करोड़ की एलिमनी मांगी है। अब इस आकांक्षा ने अपना जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें: BB 20 : वीकेंड का वार में हुई काजी की तारीफ, किसे मिली सलमान की डांट?
क्या आकांक्षा ने गौरव से मांगी एलिमनी?
Mashable India को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा ने तलाक की एलिमनी को लेकर कहा, 'अगर मांगा होता और मिल गया होता तो मैं यहां बैठती। अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते तो मैं कब का ये देश छोड़कर चली गई होती। मैं उन पैसों से अलग-अलग देशों में घूमती। इस इंटरव्यू में आकांक्षा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।'
क्यों आकांक्षा और गौरव ले रहे हैं तलाक?
आकांक्षा ने शो के प्रीमियर पर तलाक का खुलासा किया था। शो के तीसरे हफ्ते में गौरव खन्ना ने लॉक अप में एंट्री ली थी। उन्होंने आकांक्षा को बताया कि उनके इस खुलासे से बाहर बहुत बवाल मचा हुआ है। दोनों परिवार इस चीज से उभरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी शो पर उन्होंने खुलासा किया था कि वह बाइसेक्सुअल है। इसके बारे में गौरव को शादी से पहले से पता था।
यह भी पढ़ें: 'ब्लू' फिल्म ने बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन पर लगाया ताला, जानिए पूरा किस्सा
आकांक्षा ने तलाक का कारण बताते हुए कहा था, 'गौरव को बच्चे चाहिए थे और मुझे हमेशा से ही बच्चे नहीं चाहिए थे। 99% लोग सिर्फ इसलिए शादी करते हैं कि आपको बच्चे और परिवार को आगे बढ़ाना है वरना आप क्यूं शादी करोगे? इसमें गौरव की गलती नहीं है। जब बिग बॉस हुआ तब मुझे ऐहसास हुआ था कि इसको बहुत जरूरत है और मैं नहीं कर पा रही हूं। गौरव और आकांक्षा ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के 9 साल बाद दोनों अलग हो रहे हैं।
