'लॉक अप 2' में अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई हैं। वह शो में अपनी मैरिड लाइफ के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी पति गौरव खन्ना को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनने के बाद दर्शक हैरान हो गए। उन्होंने कहा कि गैरव मेरे लिए अजनबी जैसा है। उसके आने से मुझे कुछ खास नहीं हुई। 

 

'लॉक अप' के लेटेस्ट एपिसोड में धीरज धूपर से मिलने उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा आई थीं। विन्नी के जाने के बाद आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा एक-दूसरे से बात करती हुई नजर आती हैं। बातचीत में श्रेया कालरा ने आकांक्षा से कहा, 'तुम्हारा भी आ गया। इसका भी आ गया। मुझे थोड़ी देर के लिए मेरा बॉयफ्रेंड चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: 'सोनम, अब बस करो भाई...', वांगचुक की भूख हड़ताल पर बोले सलमान खान

आकांक्षा ने पति को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

आकांक्षा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मेरा तो एक्स आया था। वरुण भी कह रहा था कि तेरी फैमिली कहां आई? तेरे पास तो एक अजनबी आया था। यह सुनकर श्रेया और शिल्पा हंसने लगती हैं।

 

आकांक्षा ने कहा, 'सही में यार, उससे अच्छा परिवार से कोई आता तो बेहतर होता। मुझे मेरा कंफर्ट चाहिए था। यह मेरे से ज्यादा उसके लिए था। मुझे अच्छा लगता अगर मेरे मम्मी पापा आते या मेरा कुत्ता आ जाता।'

 

यह भी पढ़ें: कोई झगड़ा ड्रामा नहीं, फिर क्यों 'द अलायंस' को पसंद कर रहे हैं लोग?

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं आकांक्षा

आकांक्षा की यह बातें सुनकर दर्शक हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'लाइमलाइट में रहने के लिए कुछ भी बोल रही है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'इतने सालों तक गौरव के साथ थी और अब उसका ऐसा मजाक उड़ा रही हो, शर्म आना चाहिए।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'शर्म करो।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'नेशनल टेलीविजन पर सोचकर बोलो।'

 

शो पर आकांक्षा ने कहा था कि वह अपने पति गौरव खन्ना से कभी दूसरी शादी को लेकर कोई सलाह नहीं लेंगी। उन्होंने शो के प्रीमियर पर बताया था कि वह और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। दोनों शादी के 9 साल बाद अलग हो रहे हैं।