14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन साथ में फिल्म भूत बंगला लेकर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। यह एक हॉरर- कॉमेडी मूवी है। फिल्म को भले ही पहले दिन कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन धीरे-धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली। 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने 10 दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

 

Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक भूत बंगला ने रविवार को 12.50 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने भारत में  113. 40 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 134.98 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने बजट से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

 

यह भी पढ़ें: फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोने लगे आमिर, शर्ट से पोंछे आंसू, बेटे जुनैद ने संभाला

'भूत बंगला' में छाए अक्षय कुमार

इस फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता असरानी भी हैं। अक्षय ने उनके लिए पोस्ट भी लिखा था जिसमें उन्होंने बताया कि दोनों ने 12 फिल्मों में साथ काम किया है। मैंने हर फ्रेम में शूट करते समय उनसे कुछ न कुछ सीखा है।

 

2007 में प्रियदर्शन और अक्षय ने साथ में हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' में काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद 'भूल भुलैया' के दो पार्ट और रिलीज हो चुके हैं। इन दोनों पार्ट्स में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में थे। 'भूत बंगला' से पहले अक्षय और प्रियदर्शन ने साथ में 'हेरा फेरी' (2000), 'गरम मसाला' ( 2005), 'भागम भाग' ( 2006), 'भूल भुलैया' (2007), 'दे दाना दन' (2009), 'खट्टा मिट्ठा' (2010) में काम किया था।

 

यह भी पढ़ें: शाहरुख, सलमान नहीं तो किस अभिनेता की 20 फिल्मों ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा?

अक्षय की अपकमिंग फिल्में

अक्षय कुमार की इस साल कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट में 'वेलकम टू द जंगल', 'हैवान' और 'हेरा फेरी 3' शामिल है। हैवान और हेरा फेरी 3 में अक्षय और प्रियदर्शन फिर से साथ काम करेंगे।