अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम: टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म की स्टाराकास्ट इन दिनों प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। निर्माताओं ने 'धुंरधर 2' की तरह फिल्म का पेड प्रीव्यू 25 जून को रखा है। एडवांस बुकिंग में फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह एक कॉमेडी फिल्म है।
'वेलकम टू द जंगल' को बॉक्स ऑफिस पर इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' से कड़ी टक्कर मिल सकती है। हालांकि ये दोनों अलग-अलग जोनर की फिल्में हैं। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने यूए 16+ का सर्टिफिकेट दिया है। आइए जानते हैं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है?
यह भी पढ़ें: इन 8 फिल्मों के गाने सुपर हिट रहे लेकिन कहानी निकली बेदम
'वेलकम: टू द जंगल' एडवांस बुकिंग
Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म वेलकम टू द जंगल ने एक दिन एडवांस बुकिंग में 6324 टिकट बेचकर 16.11 लाख रुपये की कमाई की है। अगर पिल्म के ब्लॉक सीट के साथ कमाई की बात करें तो अब तक 48. 45 लाख रुपये का बिजनेस कर लिया है। 25 जून को पेड प्रीव्यू शोज भी रखे गए हैं।
ट्रेंड एनालिस्ट के मुताबिक 'वेलकम: टू द जंगल' कई फिल्मों के रिकॉर्ड को ब्रेक कर सकती हैं। यह एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी है जिसकी दोनों फिल्मों को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। 'वेलकम: टू द जंगल' में 20 से ज्यादा कलाकार साथ में काम कर रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।
यह भी पढ़ें: 'राख' में बाबू के किरदार से लोगों को हो रही है नफरत, कौन हैं आकाश मखीजा?
क्या टूटेगा 'भूत बंगला' का रिकॉर्ड?
इस फिल्म में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इस फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली है। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय की इससे पहले सिनेमाघरों में हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में यह बड़ा सवाल उठता है कि क्या 'भूत बंगला' का रिकॉर्ड टूटेगा?


