बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह अपने ब्लॉग में अपने विचारों को बेबाकी से रखते हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग में मीडिया पर बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। हाल ही में बिग बी ने अपने पोस्ट में श्री कृष्ण के भजन हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जिक्र किया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके कथन को गलत तरीके से पेश किया गया। इस बात पर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की।

 

बिग बी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कृष्ण कन्हैया के लिए, प्रार्थना स्वरूप, अक्सर उचारण करते है, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की और मीडिया उसका निरादर करके, अपना प्रचार करने के लिए, छापता है, 'देखिए  ये अमिताभ अपने विरोधियों को चुनौती दे रहा है, की, 'ले आओ हाथी घोड़ा ' हम अपने हथियारों से लड़ेंगे, डरेंगे नहीं'।

 

यह भी पढ़ें: पिछले 10 सालों में दिवाली पर रिलीज हुईं ये फिल्में, कैसा था हाल?

मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन

अमिताभ ने लिखा, 'एक तो घोर निंदा 'जय श्री कृष्ण ' के उपलक्ष्य में, और दूसरा , शब्दों को पलट कर विरोधियों को चुनौती देने की बात कर रहे है। सुन लो कान फाड़ के मीडिया वालो। 50 मिलियन की आबादी है हमारे फॉलोअर्स की मीडिया वालो। जिस दिन हमने इशरा किया, तो उनमें से केवल 10 प्रतिशत ही, ठोकने के लिए तैयार बैठें हैं । तुम जितनी हमारे शब्दों की उलट पलट करके निंदा करोगे, उससे 100 गुना ज्यादा करने की क्षमता। बस बोलने की देरी है उन्हें।'

 

 

 

 

 

मीडिया के इस रवैये पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनसे कुछ गलती हो जाती है तो वह तुरंत माफी मांग लेते हैं और उसे सुधारने की कोशिश करते हैं लेकिन कुछ मीडिया संस्थानों में उन्हें इस तरह का रवैया नहीं दिखता है। अमिताभ का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'रामायण' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक , नवंबर में रिलीज होंगी ये 9 बड़ी फिल्में

बुलेटप्रूफ शीशे में फैंस से मिले थे अमिताभ

अमिताभ हर रविवार को जलसा के बाहर अपने फैंस से मिलते हैं। इस बार वह बुलेटप्रूफ शीशे के अंदर से ही फैंस से मिले थे। उन्होंने शीशे के पीछे से ही फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन उनके साथ थे। दरअसल कुछ दिनों पहले अमिताभ के घर जलसा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद से बिग बी की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।