बॉलीवुड अभिनेत्री अनीत पड्डा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उन्हें फिल्म 'सैयारा' से पहचाना मिली थी। अनीत के फैंस उन्हें प्यार से 'सैयारा गर्ल' बुलाता है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनकी अपकमिंग फिल्म 'शक्ति शालिनी' के सेट का है। वीडियो में अनीत स्कूल गर्ल के गैटअप में नजर आ रही हैं। फिल्म में उनका क्या रोल इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

 

वीडियो में अनीत स्कूल गर्ल का यूनिफॉर्म पहने हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने दो चोटी बांधी हुई हैं। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में हो रही है। उनके इस वीडियो ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अनीत की फिल्म का इंतजार।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'उम्मीद करता हूं अनीत के लिए यह फिल्म काम करें।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'अनीत स्कूल की बच्ची का रोल प्ले नहीं कर रही हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'राजा शिवाजी' से लेकर 'एक दिन' तक, 1 मई को बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी ये फिल्में

'शक्ति शालिनी' में नजर आएंगी अनीत पड्डा

2025 में मैडॉक फिल्म्स ने हॉरर कॉमेडी फिल्म 'शक्ति शालिनी' की अनाउंसमेंट की थी। मेकर्स ने 'थामा' के रिलीज के बाद इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

'सैयारा' से अनीत को मिली पहचान

अनीत पड्डा को इंडस्ट्री में फिल्म 'सैयारा' से पहचान मिली। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में उनकी शानदार ऐक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के बाद वह कई बड़े-बड़े विज्ञापनों की कवर फेस बन गई हैं। उनके पास पाइपलाइन में कई फिल्में हैं।

 

यह भी पढ़ें: आमिर ने '3 इडियट्स 2' का किया ऐलान, एक बार फिर बनेंगे फुंसुक वांगडू

 

वहीं, अनीत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अहान पांडे के साथ इंटेंस लव स्टोरी में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण वाईआरएफ ने किया है। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करेंगे। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनीत और अहान ने साथ में 'सैयारा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।