आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उन्होंने प्रजापति पांडे का किरदार निभाया है। आयुष्मान के साथ फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। यह पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। 'पति पत्नी और वो दो' को लेकर काफी विवाद हुआ था।

 

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों का कहना था कि फिल्म के जरिए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बढ़ावा दिया गया है। हालांकि आयुष्मान का कहना था कि कहानी में ऐसा कुछ भी नहीं है। यह पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म है। अगर आप भी फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले लोगों का रिव्यू पढ़ लें। 

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पर इंटरनेशनली रिलीज, भारत में कब आएगी?

दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?

एक शख्स ने लिखा, 'सारा अली खान ने अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। बॉलीवुड इसके लिए काफी नहीं है। पति पत्नी और वो दो रियल डील है।' दूसरे शख्स ने लिखा, 'पति पत्नी और वो दो एक फैमिली मूवी है जिसमें खूब सारा ड्रामा और कंफ्यूजन है। बड़े पर्दे की कॉमेडी वापस आ गई है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'आयुष्मान ने कमाल का काम किया है। लोगों को काफी एंटरटेन किया है।' ज्यादातर लोगों ने फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू दिया है। फिल्म में दर्शकों के लिए सारा अली खान सरप्राइम पैकेज रही। उन्होंने अपनी ऐक्टिंग से लोगों को खूब एंटरटेन किया।

 

 

 

 

क्या है फिल्म की कहानी?

प्रजापति पांडे (आयुष्मान खुराना) की बीवी वामिका गब्बी हैं जो पेशे से रिपोर्टर है। फिल्म की कहानी फॉरेस्ट ऑफिसर प्रजापति पांडे के साथ शुरू होती है जिसे तेंदुआ पकड़ने का काम सौंपा जाता है। फिल्म में आयुष्मान की दोस्त का किरदार सारा अली खान ने निभाया है। दोस्तों को बचाने के लिए प्रजापति अपनी ही दोस्त का नकली बॉयफ्रेंड बन जाता है। वामिका की दोस्त का रोल रकुल प्रीत ने निभाया है। इन चारों के बीच में ऐसा गोलमाल होता है जिस वजह से कंफ्यूजन पैदा होता है।