'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में आसिफ खान और लव गिल के बॉन्डिंग को लेकर खूब चर्चा हो रही है। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने एक शादीशुदा आदमी के तौर पर उनकी मर्यादा पर सवाल उठाए हैं। घर में भी दोनों की नजदीकियों पर सवाल उठा रहे हैं। अब आसिफ की पत्नी जेबा उनके बचाव में सामने आई हैं।

 

आसिफ की पत्नी जेबा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'बस बहुत हुआ। आसिफ की पत्नी के तौर पर मैं एक बात कहना चाहूंगी कि जो लोग उनके बारे में अलग-अलग बातें फैला रहे हैं। मैं खास तौर पर शो के कुछ पलों और उनकी वजह से हमारी शादी पर उठ रहे सवालों के बारे में बात कर रही हूं। प्लीज सोशल मीडिया पर चल रही कुछ क्लिप्स के बजाय 24X7 लाइव फीड देखें।' 

 

यह भी पढ़ें: 'विलेन क्यूं करूंगा मैं', अक्षय नहीं करना चाहते थे 'धुरंधर', फिर कैसे बनी बात?

पत्नी ने आसिफ का किया बचाव

उन्होंने आगे कहा, 'आप देखेंगे कि वह मेरे हमारे जिंदगी और हमारे रिश्ते के बारे में बातें करते हैं। आप उस पति को और बेहतर ढंग से जान पाएंगे जिसे में जानती हूं। कुछ सेकंड के वीडियो में वह सब नहीं दिख सकता। हमारा रिश्ता मजबूत है लेकिन हमारी समझ गहरी है और यहां किसी चीज को समझाने या सही ठहराने की जरूरत नहीं है। घर के अंदर हर कोई अपना खेल खेल रहा है। उन्हें खेलने दें लेकिन प्लीज इस खेल के आधार पर किसी के चरित्र या शादी के बारे में कोई राय न बनाएं।'

 

 

 

 

उन्होंने आगे कहा, 'उनकी पत्नी ने दर्शकों से अपील की आसिफ को देखें और उनके सफर को देखें। उन्हें खुद समझें और वे असल में जैसे हैं वैसे ही उनका साथ दें। कुछ क्लिप्स से कहानी तो बन सकती है लेकिव वे सच को बदल नहीं सकते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: अक्षय ने शूटिंग से 7 दिन पहले छोड़ी थी Drishyam 3, डायरेक्टर ने अब जताई नाराजगी

 

आसिफ और लव के वीडियो वायरल

शो के एक क्लिप में लव को आसिफ के पैर दबाते हुए देखा गया। जबकि दूसरे एपिसोड में वे बिस्तर पर लेटे हुए थे। हाल के एपिसोड में उन्हें आसिफ की छाती पर सिर टिकाए हुए भी देखा गया था जब सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन के लिए साथ में बैठे थे। इन वायरल वीडियो पर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं।