'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में है। लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क के दौरान उन्होंने यंग डीएसए को धक्का दिया था। इसके बाद बिग बॉस ने स्काउट को 4 कड़ी सजाएं दी। उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है। हालांकि स्काउट ने अपनी गलती के लिए यंग से माफी मांग ली है।
इसके बाद उन्होंने अपनी मुंहबोली बहन के लिए भद्दा कमेंट किया। इन बातों को सुनकर लव भड़क गईं। गार्डन एरिया में स्काउट, गुल्लू, लव और कनिका के बीच में मस्ती चल रही थी। गुल्लू और लव मस्ती कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट कर रह थे। दोनों की फ्लर्टिंग स्काउट को अच्छी नहीं लग रही थी। उन्होंने लव को ताने मारना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: ‘पायर’ ऑस्कर में पहुंची, आधिकारिक एंट्री और स्वतंत्र आवेदन में क्या अंतर?
स्काउट ने लव पर किया भद्दा कमेंट
इस मजाक मस्ती के बीच लव ने कहा कि स्काउट अपनी फीलिंग्स को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। इसके बाद लव 'मैं करूं तो कैरेक्टर ढीला' गाने लगती हैं। इस पर स्काउट ने कहा, 'कैरेक्टर पहले से ढीला था तुझे करने की जरूरत नहीं है। हमारे पैंट में नाड़े लगे हैं। तेरे पैंट में तो नाड़े ही नहीं थे। हमारे पास नाड़ा बेल्ट के साथ है।' पहले तो लव ये बातें सुनकर हंसती हैं और इस तरह की बातें नहीं बोलने को कहती हैं।
जब काजी, गुल्लू और कनिका ने कहा कि तुमने बहुत घटिया बात बोली है। इस पर लव को गुस्सा आ जाता है। वह स्काउट से बात नहीं करती हैं। लव के इस रवैये से स्काउट परेशान हो जाते हैं। वह पेड़ से कूदन का ट्राई करते हैं। वह लव को समझाते हैं।
यह भी पढ़ें: BB 20: माही की 7 साल की बेटी को कंटेस्टेंट्स ने गेम में घसीटा, भड़के सेलेब्स
शो में गंजे हुए स्काउट
मेकर्स ने शो का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें लव कहती हैं, 'मैंने तुझे फ्रीडम दी, इसका मतलब यह नहीं कुछ भी बोलेगा। मैं तेरी बहन नहीं हूं। तू मुझे को कंटेस्टेंट की तरह ट्रीट कर।' उसके बाद स्काउट को गंजा होते दिखाया जाता है। वह रोने लगते हैं। स्काउट अपनी गेम को खराब करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके फैंस इस तरह से उन्हें देखकर बेहद परेशान है।
