बिग बॉस हिंदी टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय शो है, जहां के लड़ाई-झगड़े और दोस्ती लोग बेहद पसंद आती हैं। बिग बॉस एक ऐसा शो है, जहां कई सेलिब्रिटी अपने डूबते हुए करियर को बना लेते हैं। साथ ही कई सेलिब्रिटी अपनी अच्छी छवि खराब कर लेते हैं। जबकि कई लोग बिग बॉस के घर में होने के बावजूद ज्यादा दिखाई नहीं दिए। इसके बाद बिग बॉस के घर से निकलने के बाद छा गए। उनका करियर ऐसी चमका कि वे आज भी लाइमलाइट में बने हुए हैं।

 

बिग बॉस 20 इस साल 6 सितंबर से शुरू होने वाला है। जहां कई सितारे आने वाले हैं, जो अपनी रियल पर्सनैलिटी के जरिए लोगों का दिल जीत सकते हैं। अक्सर इस शो का हिस्सा बनने वाले सेलेब्स को करियर में सफलता मिलती है। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं, जो शो का हिस्सा बनने के बाद अपने सफल करियर को बिगाड़ लेते हैं। अब सवाल उठता है कि वह कौन से ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्हें बिग बॉस के घर में फुटेज कम मिली थी, जबकि शो से बाहर निकले तो लाइमलाइट से कभी दूर नहीं रहे।

 

यह भी पढ़ें: Mirzapur फिल्म ने पहले दिन कमाए 25 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर मुन्ना भैया का बजा डंका

बिग बॉस से बाहर बनाई पहचान

बिग बॉस शो से बाहर निकलने के बाद कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक अलग ही पहचान बनाई। हालांकि, उन सेलेब्स को शो में कुछ खास पसंद नहीं किया गया था। इसके अलावा, नोरा ने ऐसे कई गानों पर डांस किया था, जो सुपरहिट रहे। वहीं, ये सेलिब्रिटी आज के वक्त में सोशल मीडिया और टीवी जगत समेत बॉलीवुड के गलियारों में भी चर्चित हैं।

 

  नोरा फतेही

 

आज के वक्त में नोरा फतेही को करोड़ों लोग जानते हैं। आज के दौर में नोरा ने अपने डांस और एक्टिंग के बदौलत बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। बॉलीवुड के मशहूर गाने 'चेन खुल गया है' पर नोरा ने डांस किया था। इस गाने पर किए गए डांस के जरिए नोरा फतेही ने सफलता हासिल की है। वहीं, नोरा जब बिग बॉस सीजन 9 में गई थीं, तब उन्हें कोई नहीं जानता था।

 

यह भी पढ़ें: 'The Traitors 2' जीतने वाली लड़कियां कौन हैं, कैसे सब पर भारी पड़ गईं?

 

नोरा फतेही बिग बॉस सीजन 9 में गई थीं। बिग बॉस के घर में नोरा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर गई थीं। बिग बॉस के घर में नोरा की पर्सनैलिटी को कुछ खास पसंद नहीं किया गया था, जिस वजह से नोरा जल्द शो से बाहर निकल गई थीं। बिग बॉस 9 में नोरा ने 58वें दिन एंट्री ली थी, जिसके बाद 83वें दिन शो से बाहर हो गई थीं। जानकारी के लिए बता दें, बिग बॉस सीजन 9 में प्रिंस नरूला विनर बने थे।

 

उर्फी जावेद

 

बिग बॉस में उर्फी जावेद भी आ चुकी हैं, जिन्हें पहले हफ्ते ही बिग बॉस का घर छोड़ना पड़ा था। जब उर्फी जावेद बिग बॉस के घर में थीं, तब उनके गेम और विचारों को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया था। इसी वजह से पहले हफ्ते कम वोट मिलने के कारण उर्फी को शो से निकलना पड़ा। जानकारी के लिए बता दें, उर्फी बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में आई थीं। उस सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल थीं।

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने नहीं कहा कि जौहर करने वाली महिलाएं कायर हैं', स्वरा भास्कर ने दी सफाई

 

बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद उर्फी जावेद अलग ही अंदाज में नजर आईं। उर्फी ने अपने लुक और फैशन के जरिए लाइमलाइट में बनी रहीं। उनके रोचक कपड़े देखकर बॉलीवुड के कई स्टार भी हैरान रह गए। इसी रोचक ड्रेसिंग सेंस के जरिए उर्फी ने लोगों के बीच खास पहचान बनाई।