एक फिल्म को बनाने में करोड़ों रुपये का खर्च आता है। कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो कम बजट में भी सुपरहिट हो जाती है। कुछ पर करोड़ों लगाने के बाद खर्च तक निकल पाता है। ऐसी की एक फिल्म 'ब्लू' थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार , सुनील शेट्टी, संजय दत्त, कैटरीना कैफ, लारा दत्ता समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

 

साल 2009 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन एंथनी डिसूजा ने किया है। धिलीन ने अष्टविनायक सिनेविजन के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया था। यह उस समय का सबसे बड़ा प्रोडक्शन हुआ करता था जिसने 'गोलमाल', 'जब वी मेट', 'रॉक्टार' जैसी बड़ी फिल्मों का निर्माण किया था। अब इस प्रोडक्शन हाउस पर ताला लग गया है। आइए इसके पीछे का कारण जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: CINTAA ऑफिस के बाहर पूनम ढिल्लों और उपासना का झगड़ा, पुलिस बोलीं- 'शर्म करो'

धिलीन मेहता ने किया था 824 करोड़ का स्कैम

धिलीन मेहता ने फिल्म 'ब्लू' का निर्माण किया था। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के बड़े स्टार्स और हॉलीवुड के कुछ बड़े ऐक्टर्स का कैमियो था। इस फिल्म को बनाने में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस फिल्म का गाना 'चिगी विगी' खूब पॉपुलर हुआ था। इस गाने में ऑस्ट्रेलियन पॉप सिंगर काइली मिनॉग नजर आई थीं। 

 

इस फिल्म को बनाने में 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। प्रोडक्शन हाउस को बहुत बड़ा घाटा हो गया और इस घाटे को बढ़ने के लिए अष्टविनायक के डायरेक्टर धिलीन मेहता ने कर्ज चुकाने के लिए 5 फर्जी कंपनियां खोली। इन कंपनियों के नाम पर बैंक और निवेशकों से पैसा लिया। उन्हें लगा था कि पावर और पोजिशिन की वजह से लोगों को पता नहीं लगेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। निवशकों और बैकों को पता लग गया कि वह फर्जी कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं। ये सारा पैसा धिलीन मेहता के जेब में गाया।

 

यह भी पढ़ें: जब धर्मेंद्र का B-ग्रेड सीन देख भड़क गए थे सनी देओल, पिट गए डायरेक्टर

धिलीन को जाना पड़ा था जेल

कंपनियों ने धिलीन पर धोखाधड़ी का केस किया। पुलिस ने धिलीन को मुंबई एयरपोर्ट से अरेस्ट किया गया था। जांच में पाया गया कि धिलीन ने 824 करोड़ रुपये का स्कैम किया था। 15 अप्रैल 2015 को धिलिन मेहता को जेल की सजा हुई थी।इस प्रोडक्शन हाउस के बंद होने के कारण अष्टविनायक सिनेविजन के मैनेजिंग डायरेक्टर धिलीन मेहता थे।