साउथ सुपरस्टार धनुष और मृणाल ठाकुर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों के अफेयर की खबरें हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों के तरफ से इन खबरों पर कभी कोई रिएक्शन नहीं आया है। अब दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में धनुष और मृणाल दूल्हे और दुल्हन के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आइए इस वीडियो को सच्चाई जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: विद्यान माने पर 10 करोड़ का मानिहानी केस क्यों दायर कर रहे हैं पलाश मुच्छल?

धनुष और मृणाल ने कर ली शादी

धनुष और मृणाल की शादी का वीडियो एआई जेनरेटेड है। दोनों की असल में कोई शादी नहीं हुई है। इस वीडियो में धनुष वेष्टी पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, मृणाल लाल रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने लुक को साउथ इंडियन जैवलेरी के साथ पेयर अप किया है। दोनों आग के सामने अपने शादी की रस्में निभा रहे हैं।

 

उन दोनों के पीछे में थलपति विजय, दुल्कर सलमान, श्रुति हासन समेत अन्य साउथ के सितारे नजर आ रहे हैं। शादी के एआई वीडियो ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है।

 

 

यह भी पढ़ें: 'अंकल ने कमर को छुआ, अश्लील इशारे किए,' मौनी रॉय के साथ इवेंट में हुई बदतमीजी

 

फरवरी में आई थी शादी की झूठी खबर

आपको बात दें कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी मृणाल अगले महीने धनुष से शादी करने वाली हैं लेकिन यह सच नहीं है। मृणाल इस समय अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनकी अगली फिल्म 'दो  दीवाने सहर में' अगले महीने 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं। मार्च में उनकी तेलुगू फिल्म रिलीज होगी।

 

धनुष भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। धनुष की पहली शादी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से हुई थी। अब दोनों का तलाक हो गया है। धनुष और ऐश्वर्या के 2 बेटे हैं। तलाक के बाद भी धनुष और ऐश्वर्या अपने बच्चों की परवरिश साथ में करते हैं।