नेटफ्लिक्स पर 10 दिन पहले रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या साजिश' शुरू हुआ है। इस शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान है। शो मे 15 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। शो के प्रीमियर पर आकांक्षा चमोला ने अपने और गौरव खन्ना के तलाक की खबर को पब्लिक कर दिया था। उसके बाद से वह सबसे ज्यादा लाइमलाइट में हैं। टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ली है। उन्होंने पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स से पंगे लेने शुरू कर दिए हैं। घर में आते ही उनका शिवांगी जोशी से झगड़ा हुआ था।

 

शो में कुछ कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन बहुत ऐक्टिव हैं। इस लिस्ट में राम कपूर, आकांक्षा चौधरी, हर्षद चोपड़ा, पेमेला सेरेन, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा का नाम शामिल है। वहीं कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स भी हो जो अभी तक सुस्त पड़े है। आइए उन कंटेस्टेंट्स के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर आउट, स्ट्रगलिंग ऐक्टर के रोल में छाए राघव जुयाल

'लॉक अप 2' में सुस्त पड़े ये कंटेस्टेंट्स

रियाज अली

 

रियाजी अली पॉपुलर कॉन्टेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 26.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। शो में वह हमेशा चुप नजर आते हैं। उनका किसी भी चीज को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आता है। हालांकि टास्क के दौरान उनका परफॉर्मेंस अच्छा रहता है। उनका शो में कोई दोस्त नहीं है।

 

माधुरी ग्रोवर

 

अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी ग्रोवर हैं। वह शो में बहुत ज्यादा ऐक्टिव नहीं दिखाई दे रही हैं। उनका सिर्फ श्रेया कालरा के साथ कनेक्शन दिखाई दे रहा है। गेम को लेकर उनकी कोई खास स्ट्रेटजी देखने को नहीं मिली है।

 

धीरज धूपर

 

टीवी के हैंडसम हंक धीरज धूपर से लोगों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह शो में कुछ नहीं कर रहे हैं। धीरज का शो को लेकर कोई गेम प्लान नहीं है। वह अपनी गुडबॉय वाली इमेज को मेंटेन कर रहे हैं। उन्हें शो के होस्ट भी कई वॉर्निंग दे चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'कंट्रोवर्सी से पैसा कमाओ', आकांक्षा- शिल्पा पर भड़कीं हिना खान और रुबीना दिलैक

 

सूफी मोतीवाला

 

सूफी मोतीवाला सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और फैशन इन्फ्लूएंसर हैं। उन्हें बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है लेकिन शो में बिल्कुल शांत दिख रहे हैं। शुरुआत में सूफी की गेम देखने को मिली थी लेकिन अब वह लड़ाई-झगड़ों से खुद को दूर रख रहे हैं।

 

योगेश रावत

 

योगेश रावत रोडीज और स्पिलिट्सविला 16 में नजर आ चुके हैं। इन दोनों शो से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली है लेकिन लॉकअप 2 में कुछ भी नहीं करते दिख रहे हैं। वह अपनी दोस्त आकांक्षा चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की दोस्ती का एक एंगल दिखाई दे रहे हैं। 

 

सुनीता अहूजा

 

गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा पहले हफ्ते में बिंदास पर्सनैलिटी लगी थीं लेकिन अब वह इस शो से बाहर निकलना चाहती है। वह अब इस गेम को नहीं खेलना चाहती हैं।