हरियाणवी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का 29 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें रात में हार्ट अटैक आया था। परिवार के सदस्य उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस उनके निधन से सदमे में है। अभी तक परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

 

दिव्यांका उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं। उन्होंने सिंगर मासूम शर्मा के साथ कई म्यूजिक वीडियो में काम किया था। उनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स थे। इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

यह भी पढ़ें: 1000 करोड़ की फिल्म का सीक्वल बनाएंगे शाहरुख खान, एटली संग फिर करेंगे काम

गाजियाबाद में रहता था परिवार

दिव्यांका का जन्म 19 नवंबर 1996 में बुलंदशहर में हुआ था। उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बीसीए (BCA) की पढ़ाई की थी और उसके बाद सिक्कम से एमबीए (MBA) की डिग्री ली थी। दिव्यांका का एक भाई और दो बहने हैं। वह अपने पूरे परिवार के साथ गाजियाबाद में रहती थीं।

 

दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थीं। वह अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी देती थी।

 

यह भी पढ़ें: Don 3 को लेकर विवाद सुलझा, रणवीर सिंह फरहान अख्तर को वापस करेंगे 10 करोड़

टिकटॉक से की थी करियर की शुरुआत

एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि उन्हें बचपन से ही ऐक्टिंग और डांससिंग में दिलचस्पी थी। मैंने टिकटॉक पर ब्लू कलर के सूट में दिवाली के समय में पंजाबी सिंगर सुनंदा के गाने 'मेरी मम्मी नू पसंद नहीं तू' पर एक वीडियो बनाई थी। मेरा वह वीडियो वायरल हो गया था। उस वीडियो पर 20 मिलियन व्यूज थे। उसके बाद टिकटॉक पर मेरे 5 मिलियन फॉलोअर्स हो गए थे।