बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी 5 साल बाद फिर से हॉरर फिल्म में नजर आने को तैयार है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'रूह' की अनाउंसमेंट हुई है। निर्माताओं ने फिल्म से जु़ड़ा एक सा क्लिप शेयर किया है। मेकर्स ने फिल्म से इमरान का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फिल्म का टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अभी मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी है।
फिल्म का टीजर रिलीज होते ही इमरान हाशमी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं। दर्शक इमरान को एक बार फिर हॉरर फिल्म में देखने के लिए बेहद एक्साइटेंड हैं। वीडियो क्लिप में दिखाया जाता है कि एक जंगल में लड़की की लाश लटकी हुई है और इसके बाद एक धुंधला का शीशा नजर आता है जिसे एक रहस्मयी हाथ साफ करता है। शीशे में इमरान हाशमी का चेहरा नजर आता है जिनकी आंखें कुछ मिनटों बाद काली हो जाती हैं। इसके बाद फिल्म का टाइटल 'रूह' लिखा नजर आता है।
यह भी पढ़ें: 'कैरेक्टर आर्टिस्ट संग सेट पर होता है भेदभाव', 'पंचायत' की क्रांति देवी ने बताया
टीजर में छाए इमरान हाशमी
यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक मंयक शर्मा होंगे। विक्रम खंखर और सनी खन्ना फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म को मंयक शर्मा और विशाल कपूर ने लिखा है। सोशल मीडिया पर फैंस को फिल्म का फर्स्ट लुक पसंद आया है।
एक व्यक्ति ने लिखा, 'हम इमरान हाशमी को देखने का इंतजार कर रहे हैं। ड्रार्क मिस्ट्री, डरावने विजुल्स और दिल को सुकून देने वाला संगीत है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'ओजी ऑफ हॉरर फिल्म्स इमरान हाशमी इज बैक।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'इमरान हाशमी एक बार फिर हॉरर जोनर में वापसी कर रहे हैं। इमरान और उनकी फिल्मों का म्यूजिक वापस आ गया है।'
इमरान ने लंबे समय तक हॉरर फिल्मों में काम किया है इस लिस्ट में 'राज: द मिस्ट्री कंटिन्यू', 'राज 3', 'राज: रीबूट', 'एक थी डायन' का नाम का शामिल है। अब वह 'रूह' में नजर आएंगे। वह आखिरी बार कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'हक' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म शाहबानो केस पर आधारित है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।


