फिल्म मेकर फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच में फिल्म 'डॉन 3' को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। अब इस विवाद को सुलझा लिया गया है। पहले रणवीर इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन बाद में उन्होंने अपने हाथ खींच लिए। इस बात से फरहान खुश नहीं थे।
फरहान का कहना था कि रणवीर की वजह से उनके प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट को 40 करोड़ का नुकसान हुआ है। अब खबर है कि रणवीर ने साइनिंग अमाउंट वापस करने का वादा किया है। आइए पूरा मामला जानते हैं।
यह भी पढ़ें: 'पैसे वापस करो', लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मीन सैंडलस ने किया लिप सिंक, लोग भड़के
रणवीर वापस करेंगे साइनिंग अमाउंट
Free Press journal Report के मुताबिक रणवीर ने फरहान खान के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट को 10 करोड़ रुपये का साइनिंग अमाउंट वापस देने का वादा किया है। साथ ही प्री प्रोडक्शन में हुए खर्च का नुकसान भरने के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट को अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' में कुछ प्रतिशत की हिस्सेदारी देने का वादा किया है। इस फिल्म में एक्सेल एंटरटेनमेंट को कितने प्रतिशत की हिस्सेदार मिलेगी। इसका खुलासा नहीं हुआ है।
क्यों हुआ था विवाद?
खबरों के मुताबिक रणवीर का कहना था कि वह स्क्रिप्ट से खुश नहीं है। उन्हें स्क्रिप्ट की मेन कॉपी नहीं मिली। इस वजह से उन्होंने इस फिल्म को छोड़ने का फैसला लिया था। वहीं एक्सेल एंटरटेनमेंट का दावा है कि रणवीर को पहले स्क्रिप्ट सुनाई गई है। वह कहानी से सहमत थे और उनके हिसाब से शेड्यूल में बदलाव किया गया।
यह भी पढ़ें: ऐक्शन से भरपूर है 'सिटाडेल 2' का ट्रेलर, एजेंट नादिया बनकर लौटीं प्रियंका चोपड़ा
'डॉन 3' में कौन निभाएगा लीड रोल?
रणवीर सिंह के बाद 'डॉन 3' में कौन नजर आएगा? यह साफ नहीं है। पहले इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन का नाम सामने आ रहा था लेकिन वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है। निर्माता इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू करवा चाहते है लेकिन अभी कास्ट फाइनल नहीं हुई है। वहीं, रणवीर सिंह की बात करें तो वह इस समय धुरंधर की सफलता से खुश है। फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हो रही है। उन्होंने हाल ही में बताया कि वह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। कपल ने कुछ ही दिनों पहले फैंस संग गुडन्यूज शेयर की है।
