गोविंदा अपनी मां निर्मला देवी से बहुत प्यार करते हैं। उनका अपनी मां से गहरा रिश्ता था। उनकी मां का निधन 1996 में हुआ था। मां के निधन से वह टूट गए थे। उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी मां का जिक्र किया। गोविंदा ने बताया कि मां के निधन का दुख इतना गहरा था कि मैं भी आत्महत्या करना चाहता था। मुझे लगा कि ऐसा करने से वह उनसे दोबारा मिल जाएंगे।
गोविंदा ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं बहुत दर्द में था। मुझे बहुत तकलीफ हो रही थी। उस समय मुझे लगा कि सब खत्म हो गया है। मुझे लगा यही अंत था।'
यह भी पढ़ें: 'सफलता पाने के लिए गंदा क्यों बोलना?' सुनीता के आरोपों पर बोले गोविंदा
नर्मदा नदी में चले गए थे गोविंदा
उन्होंने आगे कहा, 'मैं नर्मदा नदी के पास था। मैंने सोचा कि नदी में थोड़ा और आगे जाऊंगा और अपनी मां से दोबारा मिल जाऊंगा। इसलिए मैं नदी में चला गया। मैं जैसे ही अंदर गया मुझे ख्याल आया कि अपने बच्चों के लिए जीना है।'
गोविंदा से पूछा गया कि क्या वह आत्महत्या करना चाहते थे? उन्होंने कहा, 'कुछ कुछ ऐसा ही। मैं अपनी मां से बहुत जुड़ा था। मैं उस फेज में था। आप लोग इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं। हम लोग नहीं। जीवन समाप्त नहीं होता है कभी। एक के बाद दूसरा रूप धारण करती है।' उन्होंने आगे बताया, 'एक साधु व्यक्ति थे उन्होंने अपना कपड़ा निकाला और मुझे अपना हाथ दिया। मैंने उनसे कहा कि मां के निधन के बाद लगा सब खत्म हुआ और फिर एकदम से एहसास हुआ कि यह तो गलत हो जाएगा। मुझे नहीं पता वह क्या था?'
यह भी पढ़ें: रोल देने के बहाने घर बुलाकर रेप करने का आरोप, डायरेक्टर शकील नूरानी गिरफ्तार
मां की मौत से सदमे में थे गोविंदा
गोविंदा ने कहा, 'मैं निकल आया उस दुख से। मैं तड़प गया था। बाद में मुझे लगा कि इससे निकल कर आगे बढ़ना होगा। उस समय किसी भी चीज में मेरी दिलचस्पी नहीं थी। हालांकि मुझ लगता है कि ये फिल्में, स्टारडम और हीरोइज्म सब मुझे लगता है कि मेरी माई के आशीर्वाद से मिला है। वह चाहती थीं कि मैं हीरो बनूं। वही मेरे लिए असली होरी है। मैंने फिर सोचा कि अपने बच्चों के लिए काम करना है।'
