टीवीएफ की पॉपुलर सीरीज 'गुल्लक' का पांचवां सीजन 5 जून को सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा। इस सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। मिश्रा परिवार एक बार फिर स्क्रीन पर आने को तैयार है। अब संतोष मिश्रा (जमील खान) के दोनों बेट अन्नू और अमन बड़े हो गए। दोनों बेटों की अपनी जिंदगी है और माता-पिता उनके बारे में नहीं जानते हैं। इस बार के सीजन में कुछ नए किरदारों की एंट्री भी हुई है। आइए जानते हैं इस बार क्या कुछ खास होने वाला है?

 

शुरुआत से ही इस शो में मिडिल क्लास फैमिली के जोड़ा गया है। इस वजह से शो की कहानी से हर व्यक्ति ने जुड़ाव महसूस किया है। हर मिडिल क्लास व्यक्ति का सपना अपना घर खरीदने की होती है। गुल्लक 5 में इसी सपने को बुनते हुए दिखाय गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'प्रीतम एंड पेड्रो' का टीजर रिलीज, क्यों ट्रेंड करने लगे विक्रांत मैसी?

 'गुल्लक 5' ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत मिश्रा परिवार के साथ होती है। संतोष मिश्रा अपने घर की दीवारों पर पेंट करवा रहे हैं क्योंकि घर थोड़ा और बूढ़ा हो गया है। इसके बाद अन्नू मिश्रा अपनी मां से कहते हैं, 'मां तुमको क्या लगता है, मैं फॉर्मल कपड़ा पहनकर मुफ्त की मजदूरी थोड़ी करूंगा।' अन्नू की मां कहती हैं, 'बिल्कुल सही बात तुम मम्मी थोड़ी हो जो बिना पेमेंट मजदूरी करोगे।'

 

अन्नू की मां चाहती हैं कि बच्चे बड़े हो गए तो अब अपना घर होना चाहिए और इसके लिए लोन लेना होगा। उधर दोनों बच्चे अपनी जिंदगी में बिजी हैं। मां-बाप को चिंता है कि बच्चे क्या कर रहे हैं? कुछ पता नहीं चल रहा है। क्या मिश्रा परिवार मुश्किलों में साथ रह पाएगा या इस बार रिश्तों में दरार पड़ जाएगी। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।  

 

 

शो में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मायर, सुनीता राजवर और हेली शाह मुख्य भूमिका में है। इस सीरीज के चारों सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हेली सीरीज में अन्नू की प्रेमिका की भूमिका निभा रही हैं। वह भले ही कम देर के लिए नजर आई लेकिन बेहद प्यारी लग रही है।