प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार , सैफ अली खान , असरानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं को निभा रहे हैं। यह मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है।

 

'हैवान' से दर्शकों को काफी उम्मीद थे लेकिन कजमोर कहानी ने दर्शकों को निराश किया। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया?

 

यह भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया का ‘छठी मैया’ वाला गाना छा गया, छठ से पहले खूब हो रही तारीफ

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक 'हैवान' ने पहले दिन 3 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट 11% था। थिएटर्स में 'हैवान' को 'मिर्जापुर' ने कड़ी टक्कर दी जो एक हफ्ते पहले रिलीज हुई। 'मिर्जापुर' का भौकाल सिनेमाघरों में छाया हुआ है। फिल्म ने 8वें दिन 9 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 212.44 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

 

2016 में मोहनलाल की फिल्म 'ओप्पम' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। अब 10 साल बाद प्रियदर्शन 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक लेकर आए हैं। इस फिल्म में सैफ, अक्षय के साथ बोमन ईरानी, श्रेया पिलगांवकर, सैयामी खेर हैं। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने कैमियो रोल प्ल किया है। अक्षय और सैफ ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है जिसमें 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' (1994), 'ये दिल्लगी' (1994), 'तू चोर मैं सिपाही' (1996), 'आरजू' (1999), 'टशन' (2008) है।

 

यह भी पढ़ें: ऐक्शन से भरपूर है 'रणबाली' का टीजर, विजय देवरकोंडा का साथ देंगी पत्नी रश्मिका

क्या है 'हैवान' की कहानी?

फिल्म की कहानी मुंबई की एक पॉश इलाके की है जहां नेत्रहीन मेंटेनेंस मैंनेज श्याण राण (सैफ अली खान) रहता है। श्याम भले ही देख नहीं सकता है लेकिन उसके कान, नाक और सूंघने की शक्ति आम लोगों से ज्यादा अच्छी है। वह स्कूल के बच्चों को वायलिन और कुश्ती सिखाता है। वह सोसायटी में रहने वाले रिटार्यड चीफ जस्टिस प्रधान (बोमन ईरानी ) का खास है। उसकी बेटी नंदिनी का राज सिर्फ श्याम जानता है। रिटायर्ड चीफ जस्टिस और उसकी बेटी के पीछे परशुराम गोखले (अक्षय कुमार) पड़ा है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब जज की मौत हो जाती है और परशुराम उसकी बेटी नंदिनी के पीछे पड़ जाता है। श्याम नंदिनी को परशुराम से कैसे बचाता है? इसके लिए फिल्म देखनी होगी।

क्यों नहीं चली फिल्म?

फिल्म की पटकथा बहुत कमजोर है। इस फिल्म में साइको किलर का रोल प्ले किया है। उनकी ऐक्टिंग बिल्कुल भी प्रभावी नहीं लगती है। सैफ अपने किरदार को ईमानदारी से निभाने की कोशिश करते हैं।