बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में पिछले साल 24 नवंबर को निधन हो गया था। उनके निधन के गम से परिवार अभी भी उभर रहा है। धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी हाल ही में हिंदी रश के पॉडकास्ट में शामिल हुई थी। उन्होंने शो पर बताया कि धर्मेंद्र ने निधन से पहले परिवार से क्या कहा था? साथ ही इस इंटरव्यू में बताया कि उनका सनी और बॉबी के साथ रिश्ता कैसा है?
जब उनसे पूछा गया कि धर्मेंद्र ने अपने आखिरी वक्त में क्या कहा था? इसका जवाब देते हुए हेमा मालिनी ने कहा, 'उनके शब्द थे कि हमेशा एक परिवार की तरह रहो, हमेशा साथ में रहो। आप कोई भी काम करो, परिवार को अहमियत देनी चाहिए।'
यह भी पढ़ें: 'मेरा पति है 50 अफेयर करे, तेरे बाप का क्या जा रहा है', शिल्पा पर भड़कीं सुनीता
सनी और बॉबी संग हेमा का कैसा है रिश्ता?
हेमा मालिनी ने सनी और बॉबी संग अपने रिश्ते कहा, 'दोनों कमाले के लड़के हैं। सनी भी बहुत अच्छे हैं और बॉबी भी कमाल के हैं। हम सब साथ हैं। पब्लिसिटी नहीं करते हैं हम लोग। आपस में हमारा एक जुड़ाव है। हम एक खुशाल परिवार हैं।' उन्होंने आगे स्वीकार करते हुए कहा कि धर्मेंद्र भी अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक में लाना पसंद नहीं करते थे।
कब धर्मेंद्र से हुई थीं हेमा की पहली मुलाकात?
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की पहली मुलाकात 1960 में हुई थी। दोनों ने साथ में 'शोले', 'सीता और गीता', 'ड्रीम गर्ल' और 'द बर्निंग ट्रेन' समेत कई फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद थीं। हेमा मालिनी से पहले धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर से हुई थी। पहली पत्नी से उनके 4 बच्चे थे। हेमा मालिनी के माता पिता इस शादी से खुश नहीं थे क्योंकि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे। कपल ने 1980 में शादी की थी। दूसरी शादी से उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। हालांकि धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को कभी तलाक नहीं दिया था।
यह भी पढ़ें: इन फिल्मों के रिलीज के बाद खाली पड़े थे थिएटर्स, बाद में हुई सुपरहिट
धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में अपने घर में आखिरी सांस ली। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा था। उनका अंतिम संस्कार परिवार की मौजूदगी में पवन हंस शमशान घाट में हुआ था। उनके करियर की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अग्स्त्य नंदा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को दर्शकों को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था।


