बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच में जबरदस्त बज बना हुआ है।
इस फिल्म का निर्देशन नचिकत सावंत ने किया है। हुमा इस फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस ही नहीं बतौर निर्माता भी डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में हुमा ने गूंगी-बहरी बेबी का रोल प्ले किया है। सोशल मीडिया पर दर्शक से लेकर क्रिटिक्स तक इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। हुमा की दमदार ऐक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'किसान आंदोलन में खूब बोलते थे, CJP पर चुप क्यों? दिलजीत पर भड़के सौरभ दास
'बेबी डू डाई डू' दर्शकों को कैसी लगी?
एक यूजर ने लिखा, 'बेबी डू डाई डू एक रिवेंज की कहानी है जिसमें बेबी कर्माकर नाम की एक गूंगी बहरी किलर की दमदार भूमिका निभाई है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लंबे समय बाद कुछ नया देखने को मिला है'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'हुमा ने दमदार ऐक्टिंग की है।'
यह भी पढ़ें: इन वुमन सेंट्रिक फिल्मों ने उड़ाया गर्दा, क्या आलिया की 'अल्फा' तोड़ेगी रिकॉर्ड?
'बेबी डू डाई डू' की कहानी
फिल्म की कहानी दो जुड़वां बहनों पर आधारित है जो एक हत्या की गवाह बनती हैं। हत्यारा एक बहन को मौत के घाट उतार देता है, जबकि दूसरी बहन बचकर निकल जाती है। वहीं बहन बड़ी होकर लेडी किलर बनती है और अपनी जुड़वां बहन के हत्यारों की तलाश में जुड़ जाती है। इस फिल्म में बेबी के सबसे बड़े निर्देशक और मार्गदर्शक उसके पिता चंकी पांडे है। बेबी अपने स्टाइल से छतरी की मदद से हत्यारों को मौत के घाट उतारती है और गायब हो जाती है। लेकिन फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब बेबी को प्यार हो जाता है। क्या वह अपनी बहन के हत्यारों से बदला ले पाएगी?


