'बिग बॉस 20' में पिछले हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में दिवाली सेलिब्रेशन वीक था। शो पर कॉमेडियन गौरव गुप्ता को बुलाया गया था। उन्होंने कंटेस्टेंट्स और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। सब कुछ सही चल रहा  जब तक स्काउट को रोस्ट करना शुरू नहीं किया था। उन्होंने स्काउट और लव के रिश्ते का मजाक उड़ाया। इतना ही नहीं इस मजाक में उन्होंने स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी को शामिल कर दिया।

 

गौरव की इन बातों से स्काउट और लव भड़क गए। तीनों के बीच में थोड़ी सी बहसबाजी हुई था। सोशल मीडिया पर गौरव को जमकर कर ट्रोल किया गया। अब इस पूरे विवाद पर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

यह भी पढ़ें: शर्मिला टैगोर क्यों बनी थीं मुस्लिम? बेटी सबा अली खान ने बताया कारण

रोहित शेट्टी ने रोस्टिंग पर अपना रिएक्शन दिया

रोहित शेट्टी ने अपने फेसबुक पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, 'फ्रेंडली रोस्टिंग ठीक है पर रोस्टिंग के नाम पर किसी का मजाक उड़ाना बंद होना चाहिए। आखिर किसी तीसरे इंसान को हंसाने के लिए किसी की इज्जत और फीलिंग्स को ठेस पहुंचाना कहां तक सही है? आपको क्या पता है कि जिस इंसान का आप मजाक उड़ा रहे हो, उसने अपनी जिंदगी में कितनी स्ट्रगल की होगी, कितनी मुश्किलों का सामना किया होगा और आज वह इस मुकाम पर पहुंचा है। हंसाना अच्छी बात है लेकिन किसी को रुलाकर या बेइज्जती करके हंसाना नहीं। सभी की इज्जत करें। हालांकि रोहित ने अपने पोस्ट में किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं लिखा है। फैंस उनके इस पोस्ट को गौरव गुप्ता से जोड़ रहे हैं।

गौरव गुप्ता ने स्काउट पर किया था पर्सनल कमेंट

गौरव ने पहले स्काउट की शक्ल का मजाक उड़ाया। इसके बाद उन्होंने कहा था, पूरे बिग बॉस हाउस में सबसे फेमिनिस्ट आदमी स्काउट ही है क्योकिं इन्होंने बता दिया कि जन्नत औरत के पैरों में ही होती है। स्काउट भाई रिलेशनशिप में काशवी जी के साथ है। याद है ना आपको? आप तो गेमर आदमी हो, आपको पता है ना कि खेलते वक्त एक ही रिमोट रखना चाहिए। इन्होंने तो लव गिल को बोला भी है मुझे तुम में काशवी दिखती है।'

 

यह भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट पर अदनान सामी से बदसलूकी, 'प्रणाम' सर्विस से खफा हो गए

 

इस बात को सुनकर स्काउट भड़क गए थे। उन्होंने कहा कि मैंने शो में ऐसा कुछ भी नहीं कहा। गौरव को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था। उन्होंने बाद में अपने अकाउंट को प्राइवेट कर दिया था। शुरुआत से ही लव और स्काउट का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ।