साल 2026 के आईसीसी मेन्स टी 20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारत ने जीती है। भारत ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया पहली ऐसी टीम है जिसने 3 बार टी 20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। मैच जीतने के बाद क्रिकटर्स ने अपने परिवार के साथ जश्न मनाया। भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन जीत के बाद तिरंगे में लिपटे हुए नजर आए। उनके साथ मैच का जश्न मनाने के लिए उनकी लेडी लव अदिति हुंडिया भी मैदान में पहुंचीं। दोनों को साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
अदिति अक्सर ईशान के साथ नजर आती हैं। जश्न के दौरान ईशान किशान ने अदिति को बांहों में भर लिया। दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। फैंस जानना चाहते हैं कि अदिति
हुंडिया कौन हैं जिन्हें ईशान डेट कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें: 'सलाम ए इश्क गाने' पर नीता अंबानी संग जमकर नाचीं ऐश्वर्या राय, वीडियो वायरल
कौन हैं अदिति हुंडिया?
अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली हैं। 2017 में वह फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रही थी और 2018 में मिस डीवा का खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीबीए की डिग्री ली है। वह बिजनेसवुमन भी हैं और उनका अपना खुद का फैशन लेबल है। इंस्टाग्राम पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।
कब चर्चा में आईं अदिति?
अदिति आईपीएल के मैच के दौरान अक्सर स्टैंड्स में बैठी नजर आती हैं। 2019 के आईपीएल सीजन में वह मिस्ट्री फैन गर्ल के रूप में रातोंरात वायरल हो गई थीं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 2019 से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: थलपति विजय संग अफेयर पर तृषा कृष्णन ने दिया रिएक्शन, बताया वायरल वीडियो का सच
दोनों की उम्र में कितना अंतर?
ईशान किशन 27 साल के हैं और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति 29 साल की हैं। दोनों की उम्र में 2 साल का अंतर है। हालांकि दोनों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। गोनों एक-साथ बेहद खुश है।
