हम अक्सर जिन भी गानों को सुनते हैं उसके बोल जुबां पर चढ़ जाते हैं लेकिन उसे लिखने वाले गीतकार और संगीतकार का नाम याद नहीं रहता है। हम सभी ने शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म 'दिल से' का गाना 'जिया जले' सुना है। इस गाने में मलयालम रैप आता है जो दर्शकों को सुनने में बहुत अच्छा लगता है। इसके अलावा फिल्म 'भूल भुलैया' का 'मेरे ढोलना' में क्लासिक सिंगिंग का हिस्सा आता है।

 

क्या आप जानते हैं इन गीतों को किसने गाया है? इन गीतों को साउथ सिंगर एम.जी श्रीकुमार ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। उन्होंने हिंदी भाषा में बहुत कम गाने गाए हैं।

 

यह भी पढ़ें: सोनू निगम के गर्दन की नस दब गई, भारी हुआ गला, फिर भी शो में करेंगे परफॉर्म

साउथ के दिग्गज सिंगर हैं एम.जी श्रीकुमार

एम.जी श्रीकुमार प्लेबैक सिंगर, कंपोजर, म्यूजिक प्रोड्यूसर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगू, संस्कृत, कन्नड़, मलयालम भाषा में 2500 से ज्यादा गाए हैं। उन्होंने मुख्य रूप से मलयालम इंडस्ट्री में काम किया है। वह पिछले 44 साल से इंडस्ट्री में ऐक्टिव हैं। उन्होंने अपने करियर में हिंदी में सिर्फ 8 गाने गाए हैं।

एम.जी श्रीकुमार ने हिंदी में गाए ये गाने

1992 में उन्होंने फिल्म 'मुस्कुराहट' में 'सोजा सोजा' और 'अपनी जेब' गाया था। 1998 में उन्होंने 4 फिल्मों में गाया था। फिल्म 'कभी न कभी' में 'तू ही तू', 'दिल से' का 'जिया जले',  'रात रंग के सपने' में 'सात रंग' और फिल्म 'डोली सजा के रखना' में 'किस्सा हम' गाया था। इन सब में से सबसे ज्यादा पॉपुलर 'जिया जले' गाना हुआ था।

 

 

'जिया जले' गाने को एम.जी श्रीकुमार और लता मंगेशकर ने मिलकर गाया है। इस गाने को ए.आर रहमान ने कंपोज किया है। इस गाने को शाहरुख खान और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया है। जिया जले में मलयालम लिरिक्स है जो लोगों की जुबान पर चढ़ गया।

 

यह भी पढ़ें: 'संचिता को परेशान करता था उज्ज्वल', दोस्त ने किया दावा, पिता ने की न्याय की मांग

 

2001 में उन्होंने फिल्म 'ये तेरा घर ये मेरा घर' में 'हस्ता हुआ चेहरा' गाया था। हालांकि इस गाने को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। 2007 में उन्होंने फिल्म 'भूल भुलैया' में 'मेरे ढोलना' गाया था। इस गाने को उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ गाया था। इस गाने को अलग-अलग सिंगर्स ने अपने वर्जन में गाया है लेकिन सबसे पहले एम.जी श्रीकुमार ने गाया था। 'मेरे ढोलना' गाने को प्रीतम ने कंपोज किया था।