बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं। उनका एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों दोबारा चर्चा में है, जिसमें उन्होंने दिल्ली, चंडीगढ़ और मुंबई में डेटिंग के अपने अनुभव के बारे में बात की थी। कंगना ने बताया कि दिल्ली और चंडीगढ़ में डेटिंग के दौरान उनका अनुभव मुंबई से काफी अलग रहा।

 

कंगना ने साल 2022 में 'कर्ली टेल्स' को दिए एक इंटरव्यू में अपने पुराने दिनों को याद किया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली में रहने के दौरान उनके साथ 5-6 लड़कियां रहती थीं। सभी की कुछ न कुछ लड़कों से दोस्ती थी। कंगना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे लोग उन्हें बाहर घुमाने ले जाते थे और डेट के दौरान बिल भी खुद ही भरते थे।

 

यह भी पढ़ें: कंगना ने बताया दिल्ली और मुंबई के लड़कों में फर्क, डेटिंग का किस्सा किया शेयर

मुंबई में डेट पर बिल बांटना लगा अलग

कंगना ने बताया कि जब वह मुंबई आईं तो उन्हें यहां का डेटिंग कल्चर थोड़ा अलग लगा। उन्होंने कहा कि मुंबई में डेट पर जाने के बाद लड़के और लड़की दोनों मिलकर बिल देते हैं। कंगना के लिए यह शुरुआत में काफी अलग अनुभव था। उन्होंने मजाक में कहा कि दिल्ली में तो लड़के पूरा बिल देते थे, लेकिन मुंबई में उन्हें भी पैसे देने पड़ते हैं। 

 

कंगना ने यह भी बताया कि चंडीगढ़ में डेट के दौरान उन्होंने कभी बिल नहीं दिया था। मुंबई में उन्हें यह देखकर थोड़ा अजीब लगा कि अगर किसी ने पानी लिया है तो उसके पैसे वह खुद दे और जिसने कुछ और लिया है, वह उसका खर्च खुद उठाए। हालांकि बाद में कंगना ने कहा कि बिल बांटना ठीक है और इसमें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने मुंबई के इस तरीके को व्यावहारिक बताया।

 

कंगना ने यह बात 'कर्ली टेल्स' के संडे ब्रंच सीरीज वाले इंटरव्यू में कही थी। इस बातचीत में उन्होंने बॉलीवुड में आने से पहले के अपने दिनों और उस समय की कई पुरानी बातें भी शेयर की थीं।

 

यह भी पढ़ें: अभी तक कर्ज नहीं चुका पाए राजपाल यादव, अब संपत्ति की कुर्की हो जाएगी?

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बयान देकर ट्रोल हुई थी कंगना

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कंगना रनौत ने बयान दिया था। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे युवाओं और Gen Z को लेकर कई ऐसी बातें कही थी, जिन्हें लोगों ने पसंद नहीं किया। कंगना ने युवाओं के पहनावे और प्रदर्शन के तरीके पर भी सवाल उठाए थे। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी आलोचना की और कंगना को ट्रोल भी किया।