करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' के तीसरे एपिसोड में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। मेकर्स ने हाल ही में शो का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में जाह्नवी और वरुण करण के साथ जमकर मस्ती मजाक करते हुए नजर आते हैं। शो के प्रोमो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
प्रोमो की शुरआत करण के साथ होती है। करण ने कहा, 'कॉफी विद करण के ये दोनों मेहमान उतने संस्कारी नहीं रहने वाले हैं।' इस पर वरुण ने कहा कि ये वहीं दोनों लोग हैं जिनसे करण ने बात करना बंद कर दिया था।
यह भी पढ़ें: 'कंबल के नीचे...', स्काउट-लव के भाई बहन के रिश्ते पर रोहित शेट्टी ने उठाया सवाल
करण ने वरुण और जाह्नवी से बात बंद कर दी थी
क्या करण ने वरुण और जाह्नवी से बात करना बंद कर दिया था। यह तो आगे ही आगे पता चलेगा क्योंकि जाह्नवी ने इशारा किया है कि करण के बात करना के बाद ही उनका वजन बढ़ गया था। वरुण ने आगे कहा कि करण आप मोहब्बतें के मिस्टर बच्चन बन गए थे। इस बात को सुनकर करण भी हैरान रह जाते हैं। इसके बाद करण ने कहा कि शो में एक नया ट्विस्ट आया है। शो पर अर्जुन कपूर की एंट्री होती है। इस राउंड के दौरान करण ने वरुण से पूछा कि अपने करियर और शादी के बारे में सलाह किससे लेंगे तो उन्होंने अर्जुन को नाम लिया।
जाह्नवी से पूछा कि वह किसी का इंस्टाग्राम है जो हमेशा कुछ न कुछ देता है। तो उन्होंने जवाब दिया रवि किशन । साथ ही उनका वायरल पंचलाइन मनी फॉलोज माय ब्रदर दोहराया। करण ने पहले ही बताया था कि यह कॉफी विद करण का आखिरी सीजन होगा। शो के पहले सीजन में सलमान खान और करिश्मा कपूर नजर आए थे। शो के दूसरे एपिसोड में रश्मिका और विजय देवरकोंडा नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: हिट या फ्लॉप, प्रभास की Fauzi का टीजर दर्शकों को कैसा लगा?
विजय देवरोकोंडा हुए थे ट्रोल
करण के शो पर रश्मिका और विजय ने अपनी शादी को लेकर चौंकाने वाली बात कहीं। विजय ने बताया था कि रश्मिका ने उन्हें शादी के लिए करीब 100 बार पूछा था और उसके बाद वह शादी के लिए राजी हुए थे। विजय का यह बयान लोगों को पसंद नहीं आया। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।
