कृति सेनन को इस साल की शुरुआत में ज्वेलरी ब्रांड GIVA के लिए रक्षाबंधन का विज्ञापन किया था। इस विज्ञापन में कृति ने रीविलिंग आउटफिट पहना था जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। लोगों का कहना था कि राखी पर इस तरह के कपड़े पहनना त्योहार का अपमान है।
अब हाल ही में कृति सेनन करीना कपूर के शो 'व्हाट विमेन वांट' के दूसरे एपिसोड में शामिल हुई। इस शो पर उन्होंने विवादित एड के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि यह मामला उनसे कहीं बड़ा था। साथ ही उन्होंने खुलासा कि ट्रोल करने वालों ने उनकी मां और बहन पर भी भद्दे कमेंट्स किए थे।
यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 9: करण ने वरुण और जाह्नवी से बंद कर दी थी बात, शो पर खुलासा
कृति ने राखी एड पर तोड़ी चुप्पी
कृति ने कहा, 'आमतौर पर मैं कुछ नहीं कहती लेकिन मुझे लगा कि मेरे बारे में नहीं था, बल्कि यह एक बड़ा मुद्दा है। मुझे लगता है कि महिलाओं को हर बात के लिए लगातार परखा जाता है। छोटी छोटी बातों के लिए सिर्फ महिलाओं को ही निशाना बनाया जाता है। आप क्या पहनना चाहती हैं, आपकी लंबाई कम है या ज्यादा, क्या आप प्रेग्रेंट हैं? ये सब क्या चल रहा है। हालांकि यह सिर्फ मेरे विचार है।'
अभिनेत्रियां सबसे आसान टारगेट हैं
कृति ने आगे कहा, 'यह नफरत क्यों? मैं पोस्ट के नीचे कमेंट्स नहीं पढ़ती लेकिन मुझे लगता है कि कभी कभी लोग बहुत घटिया हो जाते हैं। जो लोग संस्कृति और सम्मान की बातें करते हैं, उन्हीं लोगों ने मेरे माता- पिता और बहन के बारे में भद्दी भद्दी गलियां दी। उन्होंने क्या बिगाड़ा है? मेरी बहन ने कहा कि मुझे कमेंट्स बंद कर देने चाहिए को मैंने पूछा क्यों? मैं परेशान हो गई थी। मुझे लगता है कि महिलाओं को अपने लिए खड़े होना चाहिए। इन लोगों को इस तरह के कमेंट्स करने का हक किसने दिया और किसके लिए? ऐक्टर्स सबसे आसान निशाना होते हैं। ऐसे कई लोगों के साथ हुआ है। हम भी इंसान हैं और इन चीजों का हम पर भी असर पड़ता है। मैं जेंडर असमानता और समाज में पितृसत्ता को लेकर बहुत गंभीर हूं। इसे खत्म करने के लिए हमें आवाज उठानी होगी।'
यह भी पढ़ें: 'कंबल के नीचे...', स्काउट-लव के भाई बहन के रिश्ते पर रोहित शेट्टी ने उठाया सवाल
राखी एड पर क्यों हुआ था विवाद?
कृति ने विज्ञापन में राखी बांधते समय ब्रालेट और स्कर्ट पहनी थीं। ऐक्ट्रेस को इस वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा था। विवाद बढ़ने पर कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर कहा था कि महिलाओं को उनके कपड़ों के आधार पर क्यों परखा जाता है?
