किसी भी फिल्म को बनाने में 2 से 3 साल तक का समय लगता है। आज के दौर में फिल्म्स और म्यूजिक वीडियो में एआई, वीएफएक्स और कंप्यूटर जेनरेटेड इमेजरी (CGI) का इस्तेमाल हो रहा है। इस बीच हॉलीवुड की एनिमेटेड मूवी 'वाइल्डवुड' भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। इस फिल्म के हर सीन में आपको पूरी टीम की मेहनत दिखाई देगी। इस फिल्म को बनाने के लिए 3D प्रिंटिंग, कंप्यूटर और डिजिटल इफेक्ट्स की मदद भी ली है। यहां तक कि पपेट के शरीर में सांस लेने जैसी हलचल दिखाने के लिए विशेष मैकेनिज्म तैयार किए गए। LAIKA प्रोडक्शन के सीईओ Travis Knight चाहते थे कि ये फिल्म लोगों को एक जादुई दुनिया की तरह लगे। इसे बनाने के लिए नई तकनीक, बेहतर टूल्स का इस्तेमाल किया गया है।
'वाइल्डवुड' को बनने में 16 साल लग गए। इस फिल्म का निर्माण एनिमेशन स्टू़डियो LAIKA ने किया है। यह फिल्म अपनी कहानी से ज्यादा बनाने की तरीके को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म की कहनी लेखक Colin Meloy और Carson Ellis की किताब वाइल्डवुड पर आधारित है। 2011 में LAIKA प्रोडक्शन ने इस फिल्म के राइट्स हासिल किए थे। उस समय इस स्टूडियो की पहली फिल्म 'Coraline' रिलीज हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: Toxic में कियारा के इंटीमेट सीन्स पर क्या था सिद्धार्थ मल्होत्रा का रिएक्शन?
'वाइल्डवुड' को बनने में क्यों लगे 16 साल?
'वाइल्डवुड' एक स्टॉप मोशन मूवी है जिसका स्क्रीन टाइम 2 घंटे से भी ज्यादा है। इसे अब तक की सबसे क्रेजी एनिमेशन मूवी बताया जा रहा है। इस फिल्म को बनाने के लिए 130 से भी ज्यादा प्रैक्टिकल सेट्स बनाए गए थे और 200 से ज्यादा हैंडमेड पपेट्स तैयार किए थे। इन पपेट्स के अंदर मैक्निकल लंग्स लगाए गए जिसे देखकर ऐसा लगे कि सभी कैरेक्टर्स असल में सांस ले रहे हैं। स्टाप एनिमेशन मूवी में हर कैरेक्टर को धीरे-धीरे हर फ्रेम के साथ कैप्चर किया जाता है। यह एक स्लो प्रोसेस है।
पहले इन कैरेक्टर्स को मूव किया जाता है और फिर वीडियो को एडिट करके बनाया जाता है। इस फिल्म का एनिमेटर हफ्ते भर में साढ़े तीन सेकंड का ही वीडियो एडिट करता था। इस फिल्म का आखिरी बेटल सीन सबसे बड़ा मोशन सीक्वेंस है जिसे बनाने में करीब 5 साल लग गए। इस फिल्म को बनाने में 100 मिलियन डॉलर का खर्च आया था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 67.7 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया है।
यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ-कियारा की लव स्टोरी में किसने की थी पहली पहल?
क्या है वाइल्डवुड की कहानी?
'वाइल्डवुड' एक फैंटेसी एडवेंचर फिल्म है। इसकी कहानी Prue McKeel नाम की लड़की के इर्दगिर्द घूमती है। उसकी जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव तब आता है जब कौवों का एक झुंड़ उसके छोटे भाई को उठाकर ले जाता है। अपने भाई को बचाने के लिए Prue एक रहस्यमयी जंगल में पहुंचती है। इस सफर में उसका स्कूलमेट उसके साथ रहता है। Prue McKeel को धीरे-धीरे पता चलता है कि यह सिर्फ उसके भाई को नहीं बल्कि पूरे जंगल को बचाने की लड़ाई है।
