रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो को ऑन एयर हुए 3 हफ्ते से ज्यादा का समय बीत गया है। शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से लेकर टीवी के चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। हाल ही में 'लॉक अप 2' में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने एंट्री की है। अपूर्वा को लोग रीबेल किड के नाम से जानते हैं। शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ज्यादा खुलकर खेल रहे हैं। जबकि टीवी स्टार्स का गेम बहुत ही कमजोर दिख रहा है।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम श्रेया कालरा का है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा पहले ही दिन से खुलकर गेम खेल रही हैं। भले ही इस घर में उनका कोई दोस्त नहीं है लेकिन वह इस गेम में सर्वाइव करना जानती है। श्रेया शुरुआत से ही फ्रंटफुट पर गेम खेल रही हैं। उन्होंने टीवी स्टार्स की नाक में दम कर रहा है। कई बार श्रेया अपनी हरकतों की वजह से हद पार कर देती हैं।
यह भी पढ़ें: 'शादी की उम्र है उसकी', शिल्पा के लवबर्ड्स वाले कमेंट पर भड़के हर्षद चोपड़ा
'लॉक अप 2' में हिट हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स
आकांक्षा चौधरी- श्रेया के अलावा आकांक्षा चौधरी का गेम भी लोगों को पसंद आ रहा है। वह हर टास्क को जीतने की पूरी कोशिश करती हैं। आकांक्षा ने शिल्पा शिंदे को कड़ी टक्कर दी। आकांक्षा का गेम खेलने का तरीका अलग है। शो में उनके दोस्त और दुश्मन दोनों हैं।
वरुण यादव उर्फ लैला- शो के सबसे बड़े एंटरटेनर वरुण है। वह सिर्फ लोगों को एंटरटेन ही नहीं कर रहे हैं बल्कि टास्क में भी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। उनकी राम कपूर, पामला सेरेन और आकांक्षा चमोला से अच्छी दोस्ती है। उनके वन लाइनर कमाले के होते हैं। उनकी पर्सनैलिटी के फैन रितेश देशमुख और फराह खान भी हैं। योगेश रावत ने भी अच्छी गेम खेली है और दर्शकों का ध्यान खींचा है। वह पिछले हफ्ते गेम से बाहर हो गए थे लेकिन उनकी जल्द शो में वापसी होगी।
यह भी पढ़ें: टेलीप्रॉम्पटर से लाइनें पढ़ते हैं अक्षय, को स्टार ने बताया कैसे होती है शूटिंग?
फ्लॉप क्यों हुए टीवी स्टार्स?
शो में शिवांगी जोशी, राम कपूर, धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, शिल्पा शिंदे जैसे कलाकारों ने हिस्सा लिया है। गेम में शिवांगी, धीरज और हर्षद खुलकर नहीं खेल रहे हैं। वह अपनी रियल पर्सनैलिटी को नहीं दिखा रहे हैं। वे कैमरा होने की वजह से अपनी इमेज को लेकर कॉन्शियंस हैं। शिवांगी किसी भी मुद्दे पर कोई स्टैंड लेते हुए नजर नहीं आती हैं। उनका अपना कोई फैसला नहीं दिखता है। वह घर छोटी छोटी बात पर रोने लगती हैं।
हर्षद चोपड़ा की अपनी कोई गेम नहीं है। वह बस अपनी दोस्त शिवांगी के पीछे पीछे घूमते दिख रहे हैं। धीरज धूपर शुरुवात से ही कंफ्यूज दिख रहे हैं। कंगना ने भी धीरज को समझाया था कि वह साइड लाइन होते जा रहे हैं। राम कपूर घर में बोरिंग है। वह न कोई टास्क जीतते हैं। उन्हें सिर्फ बोल बच्चन का टैग मिलना चाहिए। शिल्पा शिंदे ने घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है। उनका सिर्फ झगड़े वाला साइड ही दिख रहा है।
