2013 में स्टार प्लस पर 'महाभारत' शो ऑनएयर हुआ था जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस शो से मुख्य कलाकारों को घर-घर में पहचान मिली। शो में सौरभ राज जैन ने कृष्ण, शाहीर शेख ने अर्जुन, शफक नाज ने कुंति, पूजा शर्मा ने द्रौपदी और अर्पित रंका ने दुर्योधन का किरदार निभाया था। इस सीरियल के सभी कलाकारों को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी।

 

सीरियल में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले अर्पित रंका हाल ही में वृंदावन पहुंचे और वहां प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। अर्पित ने कहा कि एक के बाद दूसरा प्रोजेक्ट मिलने में बहुत समय लगता है। काम नहीं मिलने के कारण मुझे परिवार और बच्चों की चिंता होती है। अर्पित रंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं अर्पित के साथ काम करने वाले बाकी कलाकार कहां हैं?

 

यह भी पढ़ें- 'कहानी अभी बाकी है', Drishyam 3 का टीजर रिलीज, विजय सलगांवकर का सच क्या है?

कहां हैं महाभारत के कलाकार?

अर्पित रंका (दुर्योधन)

 

अर्पित रंका ने शो में दुर्योधन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह राधाकृष्ण शो में कंस के रोल में नजर आए। वह कई प्रोजेक्ट में नजर आए लेकिन कई बड़ा रोल नहीं मिला।

 

शाहीर शेख (अर्जुन)

 

शाहीर शेख ने शो में अर्जुन का रोल प्ले किया था। महाभारत के बाद वह कई टीवी सीरियल्स में नजर आए। अब वह फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रहे हैं। शाहीर अपने प्रोजेक्ट्स की डिटेल अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं।

 

 

सौरभ राज जैन (श्रीकृष्ण)

 

सौरभ राज जैन ने शो में श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। आज भी दर्शक उन्हें श्रीकृष्ण के रूप में जानते हैं। सौरभ लगातार टीवी शोज में नजर आ रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं।

 

शफक नाज (कुंति)

 

शफक नाज ने शो में कुंति का किरदार निभाया था। उन्हें कुंति के किरदार में खूब पसंद किया गया था। वह उसके बाद चिड़िया घर, महाकाली अंत ही आरंभ है, कुल्फी कुमार बाजेवाला समेत कई हिट शोज में काम किया है 2023 से शफक किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई है।

 

पूजा शर्मा

 

पूजा शर्मा ने महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाया था। इसके बाद वह एक या दो प्रोजेक्ट्स में नजर आई थीं। पूजा अब लाइमलाइट से दूर हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'कुछ गलती हुई तो माफ करना,' धर्मेंद्र ने मौत से पहले क्या कहा था? सनी ने बताया

 

प्रणीत भट्ट

 

प्रणीत भट्ट ने महाभारत में मामाश्री शकुनि का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। प्रणीत लगातार टीवी सीरियल में काम कर रहे हैं। इन दिनों वह टीवी शो धीरे-धीरे से में दिख रहे हैं।