नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का गाना 'मंगल रंग' हाल ही में रिलीज हुआ था। इस गाने को कव्वाली का ट्विस्ट दिया गया जिसकी वजह से लोगों ने जमकर आलोचना की थी। इस गाने को कुमार विश्वास ने लिखा है और ए.आर रहमान ने कंपोज किया है। 25 अक्टूबर को जब यह गाना रिलीज हुआ। उसी दिन मनोज ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' का गाना 'तू है शीतल धारा' शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि मनोज बताना चाहते हैं कि उनके गाना ज्यादा अच्छा है। उन्हें भूलना चाहिए कि फिल्म के खराब डायलॉग उन्होंने ही लिखे थे। अब ट्रोर्ल्स को करारा जवाब देते हुए मनोज मुंतशिर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Dune Part 3 Trailer Release: पॉल के खिलाफ गई चानी, ट्विस्ट देख फैंस हैरान
मनोज मुंतशिर ने कजा तंज
पोस्ट में मनोज मुंतशिर ने लिखा, 'मनोज मुंतशिर वाला कारनामा? बड़ी जाहिलों जैसी बात की है देश के स्वघोषित सर्वश्रेष्ठ न्यूज चैनल ने। मेरे भाई काश रामायण के गीतों में मेरा वाला कारनामा दोहराया जाता'। उन्होंने आगे कहा, 'आदिपुरुष बहुत खराब फिल्म थी, संवाद और भी खराब थे, लेकिन गीत तो देश का बच्चा-बच्चा गाता है। कभी जाइए श्री अयोध्या पूरी, गली-गली में आदिपुरुष के ही गीत बज रहे होते हैं। जो गलती मुझसे हुई, मैंने उसके लिए अनगिनत बार रामभक्तों से क्षमा मांगी और क्षमा मिली भी, लेकिन गीतों को चैलेंज मत करिए।'
मनोज ने आगे लिखा, उनमें श्रद्धा, समर्पण और कवित्त की कोइ कमी नहीं थी। न मैंने राम के लिए नर्सरी राइम्स लिखी न कव्वालियां। आगे लोग समझदार हैं, जानते हैं कौन कितने पानी के है? जय श्री राम।'
यह भी पढ़ें: मनोज मुंतशिर vs कुमार विश्वास: 'रामायण' को लेकर दोनों में विवाद क्यों?
'मंगल रंग' गाने पर हुआ विवाद
'मंगल रंग' गाने में म्यूजिक कंपोजर ए.आर रहमान ने कव्वाली का ट्विस्ट दिया। इस वजह से लोग काफी नाराज है। लोगों ने इस गाने की जमकर आलोचना की थी। इस गाने के बोल भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आए। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है।
