'बिग बॉस 20' का आगाज हो गया है। इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। शो में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने भी एंट्री ली है। रीति मनोज तिवारी की एक्स वाइफ रानी तिवारी की बड़ी बेटी हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखती है। अब बिग बॉस में आने के बाद लोग उनकी प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों का जिक्र कर रहे हैं।
रीति पेशे से सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और बिजनेसमैन हैं। वह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती है। रीति का कनेक्शन भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से भी हैं। क्या आप जानते हैं दोनों के बीच में क्या कनेक्शन है?
यह भी पढ़ें: 'ऑफ कैमरा एक्टिंग नहीं करनी' बोलकर 'पंचायत' के 'दामाद' Bigg Boss में फंस गए?
धोनी का रीति से क्या है कनेक्शन?
मनोज तिवारी ने साल 1999 में महेंद्र सिंह धोनी की मुंहबोली बहन प्रतिमा पांडे से शादी की थी। प्रतिमा ने शादी के बाद अपना नाम रानी तिवारी रख लिया था। इस वजह से मनोज और धोनी के बीच में जीजा-साले का रिश्ता है। दरअसल मनोज तिवारी के साले और रानी के भाई अरुण हैं। अरुण और धोनी जिग्री दोस्त और बिजनेस पार्टनर भी हैं। दोनों अक्सर साथ ही रहते हैं। इसी वजह से धोनी रीति के मामा लगते हैं।
रानी तिवारी पेशे से डाइटीशियन हैं और उन्होंने अपनी के साथ मिलकर रीति स्पोर्ट्स नाम की कंपनी से जुड़ाव रखा। यह कंपनी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को मैनेज करने के लिए जानी जाती है। इतना ही नहीं धोनी रीति की मां रानी का एक म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च कर चुके हैं। मनोज तिवारी और धोनी के बीच में अच्छे रिश्ते है। वह कई इंटरव्यूज में भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं 23 साल की अर्शिफा खान? फैन फॉलोइंग में अल्लू अर्जुन और करीना कपूर से आगे
कौन हैं रीति तिवारी?
रीति तिवारी का जन्म 23 जून 2001 को मुंबई में हुआ था। वह मनोज तिवारी और रानी तिवारी की बेटी हैं। उनके माता- पिता साल 2011 में अलग हो गए थे और बाद में उनका तलाक हो गया था। रीति अपनी मां के साथ मुंबई में रहती हैं लेकिन उनका अपने पिता और उनके परिवार से भी अच्छा रिश्ता है। वह सिंगर, लिरिसिस्ट और कंपोजर है। 2020 में उन्होंने पलाश मुच्छल के साथ 'चले आओ' प्रोजेक्ट में काम किया था। 2025 में उनका सोलो ट्रैक 'झूठी बेबी' रिलीज हुआ था जिसे उन्होंने खुद लिखा, गाया और कंपोज किया था। 2024 में उन्होंने बीजेपी की भी सदस्यता ली थी।
