हर हफ्ते सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज होती हैं। कुछ फिल्में हिट तो कुछ फ्लॉप होती है। इसके अलावा कुछ को दर्शकों का औसत रिव्यू मिलता है। सिनेमाघरों में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई जो शुरुआत में तो फ्लॉप रही लेकिन बाद में कल्ट क्लासिक का टैग मिला। इस लिस्ट में 'तुम्बाड', 'ओए लकी लकी ओय', 'सूर्यवंशम', 'स्वेदश' समेत कई फिल्मों का नाम शामिल हैं। इन फिल्मों को लोगों ने तब पसंद किया जब इन्हें टीवी या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया।
हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में नहीं चली लेकिन बाद में वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।
यह भी पढ़ें: 'मेरे बहुत अफेयर रहे', टीवी पर संस्कारी बेटा, रियल लाइफ में प्लेबॉय थे राम कपूर
मासूम
1983 में शेखर कपूर की फिल्म 'मासूम' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में थे। यह एक क्लट क्लासिक सुपरहिट मूवी है। फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब यह फिल्म रिलीज हुई तब कोई देखने नहीं आया था। थिएटर्स खाली थे। इसके बाद डिस्ट्रब्यूटर्स के मेरे पास फोन आ रहे थे कि फिल्म चल नहीं रही है हटाना पड़ेगा। मैं बहुत परेशान था। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई थी और लोग उस फिल्म को अगले बृहस्पतिवार देखने पहुंचे थे। इसके बाद फिल्म के सभी शोज हाउसफुल रहे।
शोले
'शोले' एक सुपरहिट मूवी है। यह फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। डिस्ट्रब्यूटर्स का कहना था उस समय में फिल्म के हीरो को आखिर में मारा नहीं जाता था। फिल्म नहीं चलने पर मेकर्स ने क्लाइमेक्स को बदलने का फैसला किया लेकिन बाद में वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला और 'शोले' हिट हो गई।
मिस्टर इंडिया
अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' एक साइंस फिक्शन मूवी थी। इस फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। शुरुआत में फिल्म को लेकर बज नहीं था लेकिन बाद में वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है। इस फिल्म में अनिल के साथ श्री देवी मुख्य भूमिका में थीं।
अग्निपथ
अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'अग्निपथ' में विजय दीनानाथ चौहान का किरदार निभाया था। इस किरदार को लोग आज तक नहीं भूल पाए है। यह फिल्म बॉक्स ऑफस पर फ्लॉप थी। बाद में यह फिल्म सुपरहिट हुई थी।


