पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्टेज शो के दौरान दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के बीच में विवाद हो गया था। सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से कहा था कि आपसे बोला नहीं जा रहा है तो गाना क्या गाओगे। वीडियो में उनके कदम लड़खड़ाते हुए नजर आए थे।

 

इस वीडियो पर लोगों का कहना था कि उन्होंने शराब पी रखी थी। अब इस विवाद पर उनके भाई मीका सिंह उतरे। मीका ने अपने भाई का पक्षा रखा और लोगों को करारा जवाब दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'जलील करते हो, शर्म नहीं है?', अक्षरा सिंह लाइव कंसर्ट में किस पर भड़क गईं?

मीका ने बताया सच

मीका ने वीडियो में कहा, 'मैंने खबर देखी। सबसे पहले आप लोगों ने यह खबर फैला दी कि दलेर मेहंदी शराब पीकर गाने गा रहे थे और उनसे गाया नहीं जा रहा था। मैं आप सबसे पूछना चाहता हूं कि वह पिछले 30 साल से सुपरस्टार हैं। क्या आपने उनके हाथ में कभी शराब की ग्लास देखी है। क्या आपने उनकी बर्थडे पार्टी में शराब बहते हुए देखी है? नहीं, आपने ऐसा देखा नहीं। जब आपने देखा नहीं तो आपने ऐसा कैसे कह दिया कि उनसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा था?'

 

उन्होंने आगे कहा, 'हम आर्टिस्ट लोग कई बार अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से तबीयत खराब होने के बावजूद पहुंच जाते हैं। कई बार हम कलाकार किसी के कहने पर हां कह देते हैं कि शो करेंगे। भले ही हमें 104 डिग्री बुखार हो। इससे फर्क नहीं पड़ता। अगर मैं बीमार हूं और परसों मेरा शो है जिसके लिए मैंने पहले से हामी भर दी है तो फिर यह नहीं देखता कि बजट ज्यादा है या कम। मैं फिर उस शो को करूंगा। दलेर भाई ने भी ऐसा ही किया होगा।'

 

 

यह भी पढ़ें: रामानंद सागर की 'रामायण' से लेकर 'आदिपुरुष' तक, कितना बदला रावण का लुक?

गाना छोड़े देंगे मीका

मीका ने आगे कहा, 'दलेर मेहंदी की हाल ही में एक सर्जरी हुई है। वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं थे। उनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ है। वह बहुत ही शानदार मंत्री थे। वह स्टेज पर आए और उन्हें डांटते हुए कहा कि आपसे गाया नहीं जा रहा, मत गाओ। हमने आपको पैसे दिए हैं। मान लिया उसकी बात सही है लेकिन यह मत कहिए कि वह शराब पीकर गा रहे थे। मैं' चुनौती देते हूं कि अगर एक इंसान भी कह दे कि हमने दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए देखा था तो मैं गाना छोड़ दूंगा।' मंत्री सुबोध उनियाल ने दावा किया कि दलेर मेहंदी ने इस कार्यक्रम में आने के लिए 35 लाख रुपये लिए थे। उनसे बेहतर गाने की उम्मीद की थी।