हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें अपने गोवा वाले फ्लैट में हार्ट अटैक आया था। उन्हें आनना फानन में तुरंत अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर् की टीम ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। डॉक्टर ने उन्हें सुबह 5.20 मिनट पर मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है।

 

उनका फिल्मी करियर करीब 4 दशक था जिसमें उन्होंने हिंदी और मराठी की कई फिल्मों में काम किया था। वह अभी तक फिल्मों में काम कर रहे थे। उनके निधन के बाद भी तीन फिल्में रिलीज होंगी। इन फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। आइए उन फिल्मों के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Pati Patni Panga 2: मनोज तिवारी की पत्नी समेत ये लोग पहली बार शो में दिखेंगे

इन फिल्मों में नजर आएंगे नाना पाटेकर

ईथा

 

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेरकर ने किया है। इस फिल्म में महाराष्ट्र की मशहूर लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान आयूब लीड रोल में नजर आएंगे। नाना पाटेकर इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

शक्ति शालिनी

 

मैडॉक फिल्म्स की आने वाली फिल्म 'शक्ति शालिनी' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। यह एक हॉरर-कॉमेडी मूवी है। इस फिल्म में अनीत पड्डा, विशाल जेठवां, विनीत कुमार सिंह, नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट 2027 में शिफ्ट हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: फार्महाउस में होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, मिलेगा राजकीय सम्मान


द कन्फेशन ऑफ मेरी

 

नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक अनंत महादेवन ने फिल्म 'द कन्फेशन ऑफ मेरी' का निर्देशन किया है। इस फिल्म में नाना पाटेकर ने पादरी बेनडिक्ट का रोल निभाया है जिस पर एक महिला की हत्या का आरोप है। यह फिल्म 1966 में Mariyakutty मर्डर केस पर आधारित है। टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म की खूब तारीफ हुई थी। मेकर्स ने अभी इस फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।