आलिया भट्ट और उनकी सास नीतू कपूर के बीच में खास बॉन्डिंग हैं। दोनों के बीच में मां-बेटी जैसा प्यार हैं। इसके बावजूद आलिया और नीतू के बीच में तू-तू-मैं-मैं हो जाती है। इसका खुलासा नीतू ने अपने इंटरव्यू में दिया है। 

 

नीतू कपूर ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनके और आलिया के बीच में पोती राहा को लेकर बहस हो जाती है। उन्होंने कहा, 'आलिया बेटी राहा को लेकर बहुत सख्त हैं। वह इस बात को पूरा ध्यान देती है कि राहा क्या और कब खाती हैं? वहीं, मैं अपनी पोती को थोड़ा बिगाड़ना चाहती हूं। इस बात पर हम दोनों के बीच में नोकझोंक हो जाती है।'

 

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार थे ये कलाकार, पैसों के लिए बी ग्रेड फिल्में तो कभी छोटे-मोटे रोल्स किए

नीतू और आलिया में होती है तू तू मैं मैं

नीतू ने बताया, 'राहा के लिए कोई टीवी नहीं है। उसके लिए कोई एक्सपोजर नहीं है। आलिया अपनी बेटी को लेकर सख्त है। राहा आलिया की बातें सुनती है। आलिया एक बेहतरीन मां हैं जो उन्हें अच्छी चीजें सीखा रही है। जबकि रणबीर राहा के साथ एक दोस्त की तरह रहते हैं। वह अपनी बेटी के साथ हमेशा मस्ती करते हैं लेकिन बच्चा अपनी मां से डरता है।'

बहू-बेटे को प्राइवेसी देती हैं नीतू कपूर

इंटरव्यू में नीतू कपूर ने बताया, 'मेरा मानना है कि शादी के बाद बच्चों को प्राइवेसी देना चाहिए। मैं ये नहीं चाहता हूं कि उन्हें लगे की मां हमेशा बैठी हुई है। ये उनकी प्राइवेसी है। मैं इस बात में दखल अंदाजी नहीं करती हूं। यहां तक कि राहा जब फ्री होगी तब आएगी। मैं जाकर अनाउंस नहीं करूंगी।'

 

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' पहले दिन पिटी, रणबीर कपूर की बहन की थी डेब्यू फिल्म

नीतू की अपकमिंग फिल्म

नीतू कपूर की हाल ही में फिल्म 'दादी की शादी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में नीतू के साथ कपिल शर्मा, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह रिद्धिमा की डेब्यू फिल्म है। नीतू की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म को पहले दिने अच्छी ओपनिंग नहीं मिली है।