किसी भी महिला के जीवन में मां बनना सबसे खास पल होता है लेकिन इसके साथ कई जिम्मेदारियां भी आती हैं। खासतौर से उन महिलाओं के लिए जो करियर और परिवार दोनों को साथ लेकर चलना चाहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान का किस्सा सुनाया है जिसे जानकर फैंस हैरान रह गए।
नेहा हाल ही में परिणीति चोपड़ा के टॉक शो 'मॉम टॉक्स' में पहुंचीं। इस शो पर उन्होंने सेलेब्स के पेरेंटिंग स्टाइल और अपनी प्रेग्नेंसी जुड़े अनुभवों पर खुलकर बात की।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हो गईं तो 'राका' से दीपिका पादुकोण के सीन काट दिए? अब सामने आया सच
सेट पर शुरू हुआ था लेबर पेन
नेहा ने कहा, 'मैंने करीब साढ़े आठ महीने की प्रेग्नेंसी तक काम किया। मैं चाहती थी कि मां बनने के बाद भी मैं अपना काम करना जारी रखूं और अपने प्रोफेशन में वापस लौट सकूं। मुझे शूटिंग के दौरान ही लेबर पेन शुरू हो गया। मैं यशराज स्टूडियो में शूट कर रही थी। मेरे लिए यह बहुत ही अलग और खास अनुभव था।'
नेहा ने कहा, 'मां बनने के बाद एक महिला से काफी उम्मीदें की जाती हैं। महिलाओं को अपने सपनों और काम को जारी रखने का अधिकार होना चाहिए। मां बनने के बाद वह किस तरह की जिंदगी जीना चाहती हैं। इसका फैसला उन्हें खुद करना चाहिए। मां बनने के बाद परिवार और काम के बीच में बैलेंस बनना आसान नहीं होता है लेकिन अगर आपने तय कर लिया तो हो जाएगा। आज के समय में महिलाएं ज्यादा आत्म निर्भर हैं और अपने फैसले लेने में सक्षम है।'
यह भी पढ़ें: मुकेश खन्ना 'शक्तिमान' में रणवीर सिंह को देंगे किलविश का रोल, खुद बताया कारण
प्रेग्नेंसी में शूट किया था फिल्म 'थर्सडे'
आपको बता दें कि नेहा अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म 'थर्सडे' की शूटिंग कर रही थी। इस फिल्म में उन्होंने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। नेहा ने अंगद बेदी से साल 2018 में शादी की थी। शादी के 6 महीने बाद ही नेहा ने बेटी मेहर को जन्म दिया था। 2021 में कपल ने बेटे गुरिक सिंह धूपिया बेदी का स्वागत किया था।
