अभिनेता संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'केडी: द डेविल' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का पहला गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज हो गया है। इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म से नोरा ने कन्नड़ इंडस्ट्री में डेब्यू किया है।
इस गाने के अश्लील लिरिक्स ने लोगों के कानों से धुंआ निकाल दिया है। एक्स पर इस गाने को लेकर लोग जमकर विरोध जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस गाने ने तो भोजपुरी इंडस्ट्री को भी पीछे छोड़ दिया है। इस गाने को रकीब आलम ने लिखा है।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में कमाए 100 Cr रुपये, टूटा RRR, 'पठान' का रिकॉर्ड
संजय दत्त लुंगी पहने आए नजर
रकीब ने तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा', 'सामी सामी', 'जागो जागो बकरे' जैसे गाने लिखें हैं। 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने को मंगली ने गाया है।
इस गाने में संजय दत्त लुंगी पहने हुए वल्गर स्टेप करते हुए दिख रहे हैं। फैंस उन्हें इस तरह से डांस करते हुए देखकर हैरान हो गए हैं। लोगों का कहना है कि संजय दत्त ती क्या मजबूरी थी कि वह इस तरह का डांस कर रहे हैं। इस गाने को लेकर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब अश्लील गाने का विरोध हुआ हो।
यह भी पढ़ें: OSCAR 2026 में एक अवार्ड के लिए 4 एक्टर भिड़ गए? वायरल तस्वीर का सच जानिए
बादशाह के 'टटीरी' गाने को लेकर हुआ था विवाद
कुछ दिनों पहले सिंगर और रैपर बादशाह का 'टटीरी' गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को लेकर काफी विवाद हुआ था। हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके अलावा महिला आयोग ने भी बादशाह को नोटिस भेजा था। मामला बढ़ने के बाद बादशाह ने लोगों से माफी मांगी। इस गाने की वजह से उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है।
