2023 में अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स की खूब तारीफ मिली थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। परेश रावल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म को बनाने का असली आइडिया उनका था लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट तक नहीं मिला।
विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में परेश ने बताया कि इसके लिए मैंने फिल्ममेकर अमित राय को अप्रोच किया था। उन्हें उनकी 'रोड़ टू संगम' बहुत पसंद आई थी। उनके साथ मैंने अपना आइडिया शेयर किया। परेश शुरुआत से ही इस बात को लेकर स्पष्ट थे कि वह राइटर नहीं हैं इसिलए स्क्रिप्ट नहीं लिखेंगे। मगर फिल्म का आइडिया और कमियों को पहचानने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' चर्चा में क्यों? 250 मिलियन डॉलर में बनी है फिल्म
परेश ने दिया था 'ओएमजी 2' का आइडिया
परेश ने अमित को बताया था, 'फिल्म की कहानी एक स्कूली छात्र के इर्दगिर्द घूमती थी। वह छात्रा मास्ट्रुबेशन करते हुए स्कूल में पकड़ा जाता है जिसके बाद उसका वीडियो वायरल हो जाता है। इस वजह से उस लड़के के जिंदगी मुसीबत में पड़ जाती है। उसके पिता खुजराहो मंदिर में टूरिस्ट गाइड थे। परेश ने बताया कि अमित ने उस किरदार को महाकाल मंदिर में पार्ट टाइम पुजारी बनने का भी सुझाव दिया था। यह उनका बेसिक आइडिया था। उन्होंने मिलकर स्क्रिप्ट लिखी और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश कोठारी को भी इसमें शामिल किया। इस पूरी प्रकिया में वे पूरी तरह से शामिल थे।'
परेश ने आगे बताया, 'मैंने इस फिल्म की कहानी अमित के साथ मिलकर अनुराग कश्यप, सोमेन मिश्रा को भी सुनाई थी। सोमेन का कहना था कि यह आइडिया नहीं चलेगा। मेरी कहानी में एक बाइकर था जो बच्चे और उसके पिता को सही मार्गदर्शन देगा। मेरी कहानी में कभी कोई भगवान नहीं था। मैंने बाइकर के किरदार के लिए अजय देवगन और सलमान खान को भी अप्रोच किया था लेकिन दोनों अक्षय कुमार की वजह से इसका नहीं बनना चाहते थे क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि लोग इस फिल्म को ओएमजी का सीक्वल समझें। मैं अभी चीजों के बारे में पता लगा रहा था। तब मुझे अमित ने बताया कि अक्षय कुमार की फिल्म में दिलचस्पी है।'
यह भी पढ़ें: 'जुगनी' गाने में अश्लीलता देख भड़के लोग, जैकलीन फर्नांडिस और बी प्राक हुए ट्रोल
'ओएमजी 2' को परेश ने क्यों किया मना?
परेश ने कहा, 'स्क्रिप्ट निर्माता अश्विन वर्दे के माध्यम से अक्षय तक यह बात पहुंची। उन्होंने अक्षय को फिल्म में लेने का फैसला लिया। मैं दोस्ती के कारण अमित से लड़ना नहीं चाहता था हालांकि मैंने बार-बार कहा कि इस फिल्म को फ्रेंचाइजी में न बदलें क्योंकि यह फ्रेंचाइजी नहीं थी लेकिन फिर भी वे इसके साथ आगे बढ़े।'
अक्षय ने इस फिल्म में काम करने के लिए परेश रावल को अप्रोच किया था। परेश ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। उन्होंने अक्षय से कहा, 'मैं इस फिल्म के बारे में नहीं जानता हूं। यह वह फिल्म नहीं है जिसकी कल्पना मैंने की थी। इसमें भगवान की कोई भूमिका नहीं है। बता दें कि अक्षय और परेश ने साथ में ओएमजी में काम किया था।'
परेश को नहीं मिला क्रेडिट
परेश ने कहा, 'सबसे दुखद बात है कि मुझे इस फिल्म के स्टोरी या कॉन्सेप्ट का आइडिया तक नहीं दिया। मेरा नाम कही नहीं था। अमित, अक्षय, अश्विन, अजय देवगन, करण जौहर, सलमान खान सबको इसके बारे में पता था। सलमान और अजय ने इस फिल्म को इसके विषय की वजह से भी करने मना कर दिया होगा। उन्हें विवादित लगा होगा। मैंने उन्हें इसके बारे में समझाने की कोशिश की थी।' 'ओएमजी 2' में पिता का किरदार पंकज त्रिपाठी और अक्षय ने शिव के दूत का रोल निभाया था।
