बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर है। दर्शकों को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है। वह कुणाल खेमू के साथ फिल्म वाइब में नजर आएंगी। यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रीति, कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। वंंशिका धीर की यह डेब्यू फिल्म है।

 

इस फिल्म का निर्देशन और लेखन कुणाल खेमू ने किया है। निर्माताओं ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर कर दिया है। 'वाइब' के बारे में बात करते हुए प्रीति ने कहा, 'जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो हंसते हंसते गिर गई। फिल्म की कहानी कमाल की है। इस वजह से मैं इसे ना नहीं कह पाईं।'

 

यह भी पढ़ें: 'कॉकटेल' का माशूका गाना है इटेलियन सॉन्ग की कॉपी? लोगों ने प्रीतम का उड़ाया मजाक

प्रीति की अपकमिंग फिल्में

प्रीति इसके अलावा सनी देओल के साथ 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोष ने किया है और निर्माता आमिर खान है। आमिर और सनी पहली बार किसी प्रोजेक्ट में  साथ काम करेंगे। सनी और प्रीति की जोड़ी पर्दे पर हमेशा हिट रही है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई',  'दिलगी', 'ये रास्ता है प्यार के', 'फर्ज', 'हीरोज' का नाम शामिल है।

 

सनी और प्रीति की जोड़ी को दर्शकों को खूब पसंद किया था। अब सालों बाद साथ में काम कर रहे हैं। 2018 में प्रीति जिंटा आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म भैयाजी सुपरहिट में नजर आई थी। इस फिल्म में प्रीति और सनी ने साथ में काम किया था। भले ही प्रीति बड़े पर्दे से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। वह अपने बयानों को लेकर हमेशा मुखर रही है।

 

यह भी पढ़ें: पूर्व मिस पूणे, अभिनेत्री थीं ट्विशा शर्मा, आखिरी बार तमिल फिल्म में किया था काम

सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

वहीं, सनी देओल की बात करें तो उनकी कई फिल्म पाइपलाइन में हैं। उनकी नेटफ्लिक्स पर 'इक्का' जून में रिलीज होगी। इसके अलावा 'लाहौर 1947', 'सूर्या' और 'रामायण' है। इन सभी फिल्मों के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।