रियलिटी शो 'लॉक अप 2' की खूब चर्चा हो रही है। इस शो में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बीच में लव एंगल देखने को मिल रहा है। अभी तक दोनों ने एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है। दोनों ने साथ में इससे पहले 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में काम किया था।

 

टीवी के कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने रियलिटी शो में खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार किया। कुछ ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। कुछ का बाद में ब्रेकअप हो गया। आइए इन सितारों के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' में राम कपूर का दावा, हर्षद चोपड़ा का इस्तेमाल कर रही हैं शिवांगी

इन सितारों ने टीवी पर किया प्रपोज

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

 

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को 'बिग बॉस 9' में प्यार हुआ था। प्रिंस ने युविका को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया था। दोनों के कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और  बाद में दोनों ने शादी कर ली।

 

सरगुन मेहता और रवि दुबे

 

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 5' में साथ में हिस्सा लिया था। इस शो पर रवि ने सरगुन को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों आज अपनी शादी शुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते हैं।

 

रित्विक धनजानी और आशा नेगी

 

'नच बलिए 6' में रित्विक धनजानी ने आशा नेगी को शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला। कुछ सालों पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों अपनी जिंदगी में मूवऑन कर चुके हैं।

 

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा

 

'बिग बॉस 15' में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को प्यार हुआ था। दोनों की सगाई हो चुकी हैं। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'OMG 2' के लिए परेश रावल को नहीं मिला था क्रेडिट, क्या अक्षय से हैं नाराज?

 

शमिता शेट्टी और राकेश बापट

 

शमिता शेट्टी और राकेश बापट को 'बिग बॉस ओटीटी' में प्यार हो गया था। दोनों ने नेशनल टेलीविजन पर खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया था। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों अब सिंगल हैं।

 

कुशाल टंडन और गौहर खान

 

कुशाल टंडन और गौहर खान को 'बिग बॉस' में प्यार हुआ था। दोनों के रोमांस ने खूब सुर्खियां बटोरी थी लेकिन शो से निकलने के कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। गौहर ने बाद में जैद दरबार से शादी कर ली और वह दो बच्चों की मां हैं। जबकि कुशाल टंडन की अभी शादी नहीं हुई है।

 

प्रियांक शर्मा और दिव्या अग्रवाल

 

दिव्या अग्रवाल और प्रियांक शर्मा ने स्पिलिट्सविला के समय में एक- दूसरे को डेट किया था। प्रियांक ने बाद में बिग बॉस में हिस्सा लिया और दोनों का ब्रेकअप नेशनल टेलीविजन पर हुआ था।