अभिनेत्री प्रिया बक्शी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में विनय शर्मा का पॉलिटिक्ल ड्रामा फिल्म 'जेनएयू जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' से डेब्यू किया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह घबराई हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में वह ऑटो रिक्शा से घर वापस लौट रही है। इस दौरान ऑटो वाला गलत रास्ते से ले जाने लगता है जिसके बाद वह काफी डर जाती हैं।
इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। आइए पहले तो इस वीडियो के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: सिर पर कम बाल, भरा चेहरा, राजकुमार राव के नए लुक को देख हैरान लोग, जताई चिंता
प्रिया बक्शी का वीडियो वायरल
प्रिया बक्शी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह ऑटो रिक्शा में बैठी थीं और घबराई हुई नजर आ रही थीं। वह वीडियो में ऑटो चालक से रिक्शा रोकने के लिए कहती हैं। ऑटो चालक उनकी बात नहीं सुनता है और कहता है कि वह सही रास्ते पर है। जबकि प्रिया का कहना था कि वह इस रास्ते को नहीं पहचानती थी और न ही गूगल मैप में वह रास्ता दिख रहा है। इस पर चालक कहता है कि मैप में रास्ता नहीं बता रहा है और यही सही रास्ता है। प्रिया ऑटो वाले से कहती हैं, 'रोको भैया, मैं पुलिस को फोन करूंगी। आप ऑटो रोको। प्लीट ऑटो रोको। मुझे आपके साथ नहीं जाना है।' ऑटो चालक रिक्शा रोक देता है और गुस्से में कहता है, 'मत जाओ, पता-वता होता नहीं है। यह हमारा एरिया है। यहां मत आया करो।'
ऑटो से निकलकर प्रिया सड़क पर कहती हैं, 'मुझे भी कोई शौक नहीं है यहां खड़े रहने का। हमें नॉर्थ इंडियन्स को कूड़े की तरह ट्रीट किया जा रहा है। मेरा काम हो गया। मैं यहां बकवास नहीं करने वाली हूं। सच में।'
जानिए वायरल वीडियो का सच
इस वीडियो को शेयक करते हुए प्रिया ने लिखा कि कई बार असली मुद्दे रास्ते में नहीं बल्कि लोगों में होते हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, किसी शहर से अपरिचित होना किसी को हीन नहीं बनाता है। सवाल पूछना किसी को असभ्य नहीं बनाता है और किसी अलग क्षेत्र से संबंध रखना किसी को अजनबी नहीं बनाता है। इस पोस्ट के आखिर में उन्होंने बताया कि यह पोस्ट एक ब्रांड का सहयोग है।
