प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। उन्हें पिछली मिस यूनिवर्स और मेक्सिको की फातिमा बॉश ने ताज पहनाया। इस प्रतियोगिता में डोमिनिकन रिपबल्कि की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनरअप रहीं और वेनेजुएला की क्लारा वेगास गोएट्ज सेकंड रनरअप थीं।
इस प्रतियोगिता में भारत की काजिया लिज मेजो ने भी हिस्सा लिया था। वह वह टॉप 30 के राउंड तक पहुंची थीं लेकिन टॉप 12 से पहले ही बाहर हो गईं। 75वें मिस यूनिवर्स का आयोजन बेहद खास रहा। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की सुंदरियों ने हिस्सा लिया है। आखिरी राउंड में जेनिफर के जवाब और आत्मविश्वास ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
यह भी पढ़ें: कौन हैं कॉमेडियन यश महेश्वरी जिसने महिलाओं के सिंदूर लगाने पर किया भद्दा कमेंट?
कौन हैं जेनिफर बैरेटो?
2026 की मिस यूनिवर्स जेनिफर बैरेटो एक प्रिवेंशन स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने रिसर्च साइकोलॉजी में बैचलर की डिग्री और साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में दो मास्टर डिग्रियां ली हैं। 2021 में बैरेटो ने अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की। उन्होंने घरेलू हिंसा और बाल दुर्व्यवहार का सामना कर रहे सैन्य परिवारों को साहयता प्रदान की। उन्होंने 'कार्ल आर. डार्नल आर्मी मेडिकल सेंटर' में स्वयंसेवक (वॉलंटियर) के रूप में भी काम किया। जेनिफर बैरेटो अपने सामाजिक कार्यों के हिस्से के रूप में, प्यूर्टो रिको में 'पीडियाट्रिक डायबिटीज एसोसिएशन' के साथ भी लगातार जुड़ी रही हैं।
काजिया लिज मेजो खिताब जीतने से चूकीं
भारत की तरफ से काजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया था। वह टॉप 12 तक ही अपनी जगह बना सकीं। उन्होंने इसी साल 'मिस इंडिया यूनिवर्स' का खिताब जीता था। वह ऐसा करने वाली केरल की पहली महिला बनी थीं।
यह भी पढ़ें: फवाद खान की पाकिस्तानी सीरीज की मुश्किल बढ़ी, AICWA ने भारत में बैन की मांग की
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 116 देश की सुंदरियां हिस्सा लेती हैं। इस प्रतियोगिता का 75वां साल काफी विवादों से भरा रहा। इसमें प्रतियोगियों का नाम वापस लेने, फ्रेंचाइजी अधिकारों को लेकर विवाद और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ी चिंताओं को लेकर आयोजक संस्था विवादों में आ गई थी। पिछले 5 साल से भारत में किसी ने भी इस खिताब को नहीं जीता है। 2021 में हरनाज संधू ने इस खिताब को जीता था। इससे पहले लारा दत्ता ने 2000 में सुष्मिता सेन ने 1994 में प्रतियोगिता को जीता था।
