डांसर और अभिनेता राघव जुयाल ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। वह अभी तक फिल्मों में सेकंड लीड या सपोर्टिंग कैरेक्टर के रोल में नजर आए हैं। 'किल' और 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद अब वह पहली बार फिल्म में बतौर लीड हीरो नजर आ रहे हैं। उनकी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
'भाई तेरा स्टार है' में राघव की कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ हो रही है। ट्रेलर में वह स्ट्रगलिंग ऐक्टर अजय सिंह की भूमिका में नजर आ रहे हैं। स्ट्रगल के दौर में अजय ने कई लोगों से उधार ले रखा है और पैसे चुकाने का तरीका बहुत ही फनी और मजेदार है।
यह भी पढ़ें: 'कंट्रोवर्सी से पैसा कमाओ', आकांक्षा- शिल्पा पर भड़कीं हिना खान और रुबीना दिलैक
'भाई तेरा स्टार है' के ट्रेलर में छाए राघव जुयाल
एक सीन में अजय कहता है, 'अबे मेरी गर्लफ्रेंड ने अपनी भाई को बोला है कि वह प्रेग्नेंट हैं और मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को बोला है कि मेरी बहन प्रेग्नेंट है। अब भाई के इमोशन के खेल में अबॉर्शन के लिए पैसे जुगाड़ रहे हैं।' एक अन्य सीन में राघव संजय कपूर से कहता है, 'आज एक ऑडिशन दिया है, किसी का भाई, किसी की बहन है। इसमें भाईजान की बहन का रोल मिला है।'
यह भी पढ़ें: 'गलती मेरी तरफ से हुई होगी...', सीमा सजदेह से तलाक पर बोले सोहेल खान
राघव की ऐक्टिंग ने जीता दिल
राघव फिल्म में सिचुएशनल कॉमेडी करते हुए नजर आ रहे हैं। दर्शक उनकी ऐक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुराने राघव को देखकर अच्छा लग रहा है।
'भाई तेरा स्टार है' 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में राघव के साथ संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, निहारिका एन , निकिी अनेजा वालिया समेत अन्य कलाकार मुहत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
